कभी जेब में सिर्फ थे 5000 रूपये, आज 29 की उम्र में करोडपति बन चुकी है नोरा फतेही!

0
419

दोस्तों बॉलीवुड की जाना माना बन चुकी अभिनेत्री नोरा फतेही बहुत फेमस हो चुकी है। इंडस्ट्री में भी वो अपने हिसाब से काम कर रही है। नोरा फतेही जो आज है उनका जीवन हमेशा से ही उतना ज्यादा बढ़िया नही रहा। उन्होंने कनाडा में जन्म लिया और वहाँ से पढ़ाई करने के बाद में वो काफी कठिन परिस्थितियों में भारत आयी थी, तब उनके पास में भी सिर्फ पांच हजार रूपये नकद थे। यहाँ आकर के उन्होंने टेली कॉलर की नौकरी तक की और नोरा ने एक कॉफ़ी शॉप में भी काम कर रखा है। हालांकि ज्यादा वक्त वो वहाँ टिक नही पायी और कुछ वक्त बाद नौकरी भी छोड़ दी थी।

बता दे की नोरा 29 साल की हो चुकी है और वो करोडो की मालकिन है।कभी इतने कम पैसो में गुजारा करने वाली नोरा आज करोडो की मालकिन है। आज उनकी सम्पति कुछ ही वर्षो में 12 करोड़ से भी अधिक की हो गयी है। वो लग्जरी गाड़ियाँ भी रखती है और लाइफस्टाइल के मामले में तो नोरा फतेही की जाहिर तौर पर कोई बराबरी ही नही है।

नोरा इतनी पोपुलर नही थी जब उन्होंने रोर नाम की फिल्म की। इसके बाद वो कुछ तेलगू फिल्मे करते हुए दिखी और पहली बार नोरा ने सुर्खियाँ तब बनाई जब वो पहली बार बिग बॉस में नजर आयी थी और यही से ही नोरा को काफी लोग जानने भी लग गये थे। इस दौरान नोरा ने अपनी बॉडी पर काफी काम किया और फिर वो फ़िल्मी दुनिया में बतौर डांसर अपनी पहचान बनाने लगी।

नोरा फतेही की बात करे तो उन्होंने अपने शरीर के ऊपर काफी ज्यादा काम किया है। वो अपने शरीर के हर कोने से काफी ज्यादा लचीली है जिसके कारण इतनी ज्यादा खूबसूरती और बेहतरी के साथ में डांस कर पाती है और लोग उनकी तारीफ़ भी करते है क्योंकि नोरा अपने आप में काफी ज्यादा लाजवाब तो है ही, वो अपना काफी घंटो का समय जिम में बिताती है और डाइट पर भी बहुत ही ज्यादा कण्ट्रोल रखती है।