पायल घोष ने शेयर किये 2 साल पुराने अपने ट्वीट के स्क्रीनशोर्ट, मी टू मुहिम को बताया फेक!

0
394

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत के फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप के ऊपर कुछ दिन पहले ही अभिनेत्री पायल घोष ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस मामले में पायल चाहती थीं कि जल्द से जल्द अनुराग की गिरफ्तारी भी हो जाए। उन्होंने पहले सोशल मीडिया पर और फिर मीडिया के सामने आकर अनुराग कश्यप पर आरोप लगाए। अब पायल घोष ने अपने दो साल पुराने ट्वीट्स को ट्विटर पर साझा करते हुए #metoo मूवमेंट को फर्जी बताया है।

अभिनेत्री पायल घोष ने दो साल पहले सोशल मीडिया पर #metoo मूवमेंट के लिए एक पोस्ट लिखा था। उस दौरान उन्होंने अनुराग कश्यप का नाम लिए बिना अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया था। अब पायल घोष ने उस पोस्ट के स्क्रीनशॉट्स को साझा किया है। साथ ही उन्होंने #metooindia मुहिम को फर्जी बताया और कहा कि यह सिर्फ प्रभावशाली लोगों के मतलब के लिए है।

पायल घोष ने अपने पुराने पोस्ट के जो स्क्रीनशॉट्स साझा किए हैं उसमें लिखा, ‘#metoo और #MeTooMovement खत्म होने तक ट्विटर को अलविदा कहने का समय आ गया है। यह मुझे गुस्सा दिला रहा है। मुझे बहुत कुछ कहने का मन कर रहा है, लेकिन मेरा परिवार मुझे ऐसा करने से रोक रहा है और सभी ट्वीट डिलीट करने के लिए कह रहा है। चलो, नफरत से उबरते हैं, प्यार फैलाने के लिए वापस आउंगी।’

पायल घोष ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ‘#metoo मुहिम के समय के मेरे कुछ पोस्ट, जिसे मेरे मैनेजर और परिवार ने हटा दिए थे। मैं किसी और चीज को #metooindia का नाम देना चाहूंगी, क्योंकि #metooindia मुहिम फर्जी है। यह सिर्फ प्रभावशाली लोगों के मतलब के लिए है।’ सोशल मीडिया पर पायल घोष के यह दोनों ट्वीट तेजी से वायरल हो रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर भी उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बता दें कि अभिनेत्री पायल घोष ने निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस मामले में पायल चाहती थीं कि जल्द से जल्द अनुराग की गिरफ्तारी भी हो जाए। जिसके चलते उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी। जिसके बाद अब अनुराग कश्यप की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। अब अनुराग कश्यप को इस मामले में मुंबई पुलिस ने तलब किया है।