लॉकडाउन सिद्धार्थ शुक्ला ने में प्रत्युषा बनर्जी के पिता को भेजे थे पैसे, प्रत्युषा के पिता ने बताया- सिद्धार्थ और बेटी का था खास रिश्ता!

0
458

दोस्तों टीवी एक्टर और बिग बॉस फेम सिद्धार्थ शुक्ला हमारे बीच नहीं रहे। गुरुवार को उनका दिल को दौरा पड़ने से नि’धन हो गया। आज शुक्रवार को उनका मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट पर ब्रह्मकुमारी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस पहले उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके परिवार के लोगों सहित उनके दोस्त और फैंस की काफी भीड़ देखने को मिली थी।  उनकी मां रीता शुक्ला ने बेटे को मुखाग्नि दी और करीबी दोस्त शहनाज गिल भी मौजूद रहीं। सिद्धार्थ शुक्ला गुरुवार सुबह छोटी-सी उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गये। उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा है, जिसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

खबरों के अनुसार बुधवार रात को सिद्धार्थ करीब दस से ग्यारह बजे के बीच घर लौटे तो उनको असहज महसूस हुई। उन्होंने अपनी करीबी दोस्त शहनाज को बुलाया और बैचेनी होने पर रात में कुछ वक्त के लिए उनकी गोद में लेटे। इस दौरान उनकी मां और शहनाज ने सिद्धार्थ को नींबू पानी और आइसक्रीम भी देनी चाहिए। अगली सुबह सिद्धार्थ अचेत अवस्था में मिले, जिन्हें अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। इस खबर ने उनके फैंस और सिनेमा प्रेमियों को सकते में डाल दिया।

दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला दरियादिल इंसान थे। वह बिग बॉस 13 के विजेता रह चुके थे और बॉलीवुड में उभरते हुए कलाकार थे। अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी के सुसाइड के बाद, वो उनके परिवार के लगातार संपर्क में थे और मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। इस बात की जानकारी दिवंगत प्रत्युषा के पिता ने एक मीडिया हाउस को दिये इंटरव्यू में दी है। सिद्धार्थ और प्रत्युषा दोनों ही बालिका वधू से घर-घर फेमस हुए थे।

टीवी जगत के लोकप्रिय धारावाहिक बालिका वधू में प्रत्युषा बनर्जी और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इन दोनों ही दिवंगत कलाकारों ने एक साथ बिग बॉस में हिस्सा लिया था। अब ये दोनों ही कलाकार हमारे बीच नहीं हैं। प्रत्युषा ने पहले ही सुसाइड कर लिया था। उनके पिता ने एक इंटरव्यू में कहा कि सिद्धार्थ बेहद भले इंसान थे। प्रत्युषा की मौत के बाद वो लगातार हमारे संपर्क में रहते थे। प्रत्युषा के पिताजी शंकर बनर्जी ने कहा कि सिद्धार्थ की मौत की खबर ने उनको गहरा सदमा दिया है। उन्हें सिद्धार्थ की इतनी छोटी-सी उम्र में मौत की वजह समझ नहीं आई। उन्होंने बताया कि वो सिद्धार्थ शुक्ला को अपने बेटे की तरह मानते थे। उनकी और प्रत्युषा के बीच काफी गहरी दोस्ती थी। वो अक्सर प्रत्युषा के परिवार से मिलने भी आते थे।

शंकर बनर्जी ने बताया कि लॉकडाउन में सिद्धार्थ शुक्ला ने उनके अकाउंट में जबरन बीस हजार रुपये डाले थे। उन्होंने कहा कि प्रत्युषा की मौत के बाद लोगों ने सिद्धार्थ और मेरी बेटी के बीच रिलेशनशिप को लेकर कई बातें कहीं थी। इसी वजह से सिद्धार्थ ने फिर हमारे घर आना छोड़ दिया था। लेकिन वो लगातार हमारे संपर्क में रहते थे। लॉकडाउन के वक्त में वो हमारा हालचाल लेते रहते थे। वो मैसेज में हमसे हेल्प के लिए पूछते थे। हमारी कुशलक्षेम पूछते थे।

सिद्धार्थ शुक्ला अपनी मां के बेहद करीब थे। शहनाज गिल के साथ उनके अफेयर की चर्चाएं होती रहती थीं। शहनाज और उनकी दोस्ती बहुत गहरी थी। अपनी मौत के पहली रात भी वो शहनाज के साथ ही थे। सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके लिए उनकी मां इस दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। सिद्धार्थ का कहना था कि बचपन से ही वो अपनी मां के बेहद करीब थे और उन्होंने मां से बहुत कुछ सीखा है।