सिर्फ प्रीति जिंटा ही नहीं बाकी बॉलीवुड के ये सेलेब्स भी सरोगेसी तकनीक से बने पैरेंट!

0
366

दोस्तों बॉलीवुड इंडस्ट्री की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा के घर खुशियों ने दस्तक दी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को अपने एक इंस्टा पोस्ट के द्वारा गुड न्यूज दी है, यह गुड न्यूज है, उनके 46 साल के उम्र में सेरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बनने की। आपको बता दें, प्रीति ने ट्वीट कर अपने पति जीन गुडइनफ संग एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की हैं। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘सबको मेरा नमस्कार, मैं आज आप सभी के साथ एक बड़ी खबर शेयर करना चाहती हूं।

जीन और मैं बहुत खुश है और हमारे दिल इस समय कृतज्ञता और प्यार से भर गए हैं। हम अपने परिवार में अपने जुड़वां बच्चों जय जिंटा गुडएनफ और जिया जिंटा गुडएनफ का स्वागत करते हैं।” आपको यह बता दें प्रीति ने अपने पोस्ट के जरिए दोनों बच्चों का नाम भी अपने फैंस को बताया हैं। ऐसे में आज आपको बॉलीवुड के उन लोगों के बारे में बताने जा रहें है, जो सेरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने हैं।साल 2013 में शाहरुख-गौरी के घर एक और नन्हा मेहमान आया वह भी सरोगेसी के जरिए, जिसका नाम अबराम रखा गया था। आपको यह बता दें, अबराम के पैदा होने के बाद वह काफ़ी कमजोर था, इसका कारण था उसका एक प्री-मैच्योर बेबी होना।

आमिर खान-किरण राव

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता एक्टर आमिर ख़ान और किरण राव दोनों भी पेरेंट्स सरोगेसी के जरिए बने थे। इनके बच्चे का नाम उन्होंने आजाद राव खान रखा है, जो साल 2011 मे हुआ था।तुषार कपूर और एकता कपूर:आपको यह बता दें, ये दोनों भी सिंगल पैरेंट सरोगेसी के जरिए बने थे। खबरों के अनुसार साल 2016 में सरोगेसी के द्वारा तुषार कपूर बेटे के पिता बने थे, सुनने को मिला है कि, तुषार कभी शादी नहीं करना चाहते हैं। वहीं 2019 मे एकता ने भी सरोगेसी के जरिए बेटे रवि की मां बनी थी।

शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा

बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर अभिनेत्री शिल्पा-राज ने भी सरोगेसी के मदद से अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। जिसका नाम समीषा रखा गया है, आपको बता दें, समीषा का जन्म 15 फरवरी 2020 को हुआ था।करण जौहर:इस लिस्ट में कारण जौहर का नाम भी शामिल है, सरोगेसी के मदद से कारण दो जुड़वां बच्चों के पैरेंट बने हैं। साल 2017 करण के घर दो नन्हें मेहमान ने कदम रखा था, उन्होंने बेटे का नाम यश रखा है, और बेटी का नाम रूही।फराह खान और शिरीष कुंदर:आपको बता दें, फराह खान और शिरीष कुंदर जो की एक कोरियॉग्रफर और डायरेक्टर है, ने भी सरॉगसी के जरिए तीन बच्चो को जन्म दिया है, आज वे एक बेटा और दो बेटियों के पैरेंट हैं।

सनी लियोन और डेनियल वेबर

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी और डेनियल की शादी 20 जनवरी 2011 को हुई थी, यही नही, आज उनके तीन बच्चे भी हैं। आपको बता दें, उनके द्वारा पहले निशा नाम की एक लड़की को गोद लिया गया था, जिसके लिए वे काफी सुर्खियों में रहे थे। हाल ही में उन्होंने अशोर और नूह नाम के दो ट्विंस लड़के को अपने खुशहाल परिवार में स्वागत किया हैं। खबरों के अनुसर यह दोनो बच्चे सेरोगेसी से पैदा हुए हैं।