प्रियंका चोपड़ा को 10वी क्लास में हो गया था प्यार, मौसी ने पकड़ा था जब बॉयफ्रेंड के साथ ऐसी हालत में!

0
445

दोस्तों बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े ये किस्से एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। वहीं हाल ही में उनकी की लव लाइफ से जुड़ा एक वाकया जबरदस्त सुर्खियों में है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने आने वाले संस्मरण ‘अनफिनिश्ड’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।जिसमें प्रियंका को अपने बॉयफ्रेंड को एक आलमारी में छुपाना पड़ा था। लेकिन उनकी आंटी ने उन्हें पकड़ लिया था, इसके बाद जो हुआ वो किसी टीनएजर के लिए डरावने सपने से कम नहीं है।

बता दे की प्रियंका चोपड़ा ने अपने संस्मरण ‘अनफिनिश्ड’ को बीते मंगलवार यानी 9 फरवरी को रिलीज कर दिया है। इस किताब में प्रियंका ने बताया कि उन्होंने टीनएज में अपने कुछ साल अमेरिका में बिताए थे, तब वो अपने रिश्तेदार के पर रहती थीं और वहीं पीसी जब 10 क्लास में थी, इसी दौरान वो स्कूल में ‘बॉब’ नाम के एक लड़के के प्यार में पड़ गई थीं। जूम की एक रिपोर्ट की मानें तो इसके कारण मुश्किल में फंस गई थीं।

अपनी किताब में प्रियंका ने बताया जब वह दसवीं क्लास में थीं, बॉब नाम के एक लड़के के प्यार में पड़ गईं थीं। उस समय वह अमरीका में अपने रिश्तेदारों के पास रहती थीं। ‘एक दिन बॉब और मैं घर में साथ बैठकर हाथ में हाथ डाले टीवी देख रहे थे। अचानक खिड़की के बाहर देखा कि मेरी मौसी सीढियां चढ़ती हुई अंदर आ रहीं थीं। मैं डर गई। दोपहर के 2 बजे थे, ये उनके आने का सामान्य समय नहीं था। बॉब के बाहर जाने का कोई रास्ता नहीं था और हम दोनों मेरे कमरे की तरफ दौड़े. मैंने उसे अलमारी में छिपने को कहा।

 

प्रियंका किताब में आगे लिखती हैं,’वहीं रहना, जब तक मैं मौसी को किराने की दुकान पर नहीं भेज दूं। किरण मौसी घर में घुसी और हर कमरे को गौर से देखने लगीं। मैं अपने बिस्तर बॉयोलॉजी की किताब लेकर ऐसे बैठी थी, जिससे लगे की मैं पढ़ रही हूं। वह मेरे कमरे की दहलीज पर आईं और बोलीं ‘खोलो इसे’ और मैंने पूछा ‘क्या खोलूं’। मौसी बोलीं,’तुम्हारी अलमारी को खोलो।’ मैं बुरी तरह घबरा गई क्योंकि मैंने मौसी को पहले इस तरह से गुस्से में नहीं देखा था। मैंने अलमारी का दरवाजा खोला और इसमें से एक लड़का बाहर आया। मौसी ने मेरी मां को कॉल लगाया और कहा,’मुझे यकीन नहीं हो रहा कि इसने मुझे झूठ बोला। इसकी अलमारी में एक लड़का था।’ इसके बाद पढ़ाई करके प्रियंका अमरीका से वापस लौंटी और मिस इंडिया ब्यूटी कान्टेस्ट में भाग लिया। इसके बाद एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज वे जानी मानी एक्ट्रेस में शुमार है।