जब जेठानी की शादी के प्रियंका ने दिखाया था देसी लुक, शादी में साड़ी पहनकर आयी थी चर्चाओं में!

0
330

दोस्तों बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है, आज पूरी दुनिया में अभिनेत्री ने अपनी पहचान बना चुकी है। प्र‍ियंका चोपड़ा ने हाल ही में न्यूयॉर्क में अपने भारतीय रेस्तरां खोलने की अनाउंसमेंट की है। उन्होंने सोशल मीड‍िया पोस्ट के जर‍िए बताया कि मार्च महीने के अंत तक उनका यह रेस्तरां SONA लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इसी के साथ उन्होंने रेस्तरां के शेफ और यहां के खाने के बारे में भी थोड़ी जानकारी दी।

एक्ट्रेस द्वारा व‍िदेश में भारतीय खाने का स्वाद फैलाना देश के लोगों के लिए गर्व की बात है। इससे पहले भी प्र‍ियंका ने चुन‍िंदा मौकों पर अपनी भारतीय पहचान को बड़े गर्व के साथ दर्शाया है। प्र‍ियंका चोपड़ा ने पति न‍िक जोनस के बड़े भाई जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी में भारतीय लुक को बेहद लाजवाब तरीके से दुन‍िया के सामने पेश किया था। अगस्त 2019 में फ्रांस में हुए जो जोनस और सोफी टर्नर की वेस्टर्न वेड‍िंग में प्र‍ियंका ने सबसे जुदा अंदाज अपनाते हुए देसी स्टाइल में साड़ी पहनी थी। उनके इस इंड‍ियन लुक की अंतराष्ट्रीय स्तर पर खूब चर्चा हुई थी।

जहां सारे लोग वेस्टर्न ड्रेस जैसे सूट-पैंट और ड्रेस में नजर आए, वहीं प्र‍ियंका ने सभी लोगों से हटकर साड़ी में अपना भारतीय लुक को अपनाया। प‍िंक श‍ियर साड़ी में उन्हें देख लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई। लोगों ने एक्ट्रेस की जमकर तारीफ भी की थी। सोफी और जो की शादी में प्र‍ियंका का इंड‍ियन लुक सभी की नजरों में आया। वेड‍िंग वेन्यू ही नहीं बल्क‍ि सोशल मीड‍िया पर भी लोगों की नजरें उनपर गड़ी रहीं। वे इस देसी अंदाज में खूबसूरत नजर आईं और अपने भारतीय पहचान को भी दिखाया।

बता दे की अभिनेत्री प्र‍ियंका चोपड़ा ने कई दफा टीवी शोज में भी भारत के लिए अपने प्यार और सम्मान का जिक्र किया है। अब भारतीय जायके से न्यूयॉर्क के लोगों को वे रुबरू करने को तैयार हैं। प्र‍ियंका और न‍िक की शादी भी भारत में हुई थी। दोनों ने जयपुर में बेहद ग्रेंड वेड‍िंग की जिसमें हिन्दू और क्रिस्टियन, दोनों रीति-र‍िवाज से उनकी शादी धूमधाम से हुई। दुल्हन के लिबास में जहां प्र‍ियंका का ब्राइडल लुक आज भी पॉपुलर है, वहीं न‍िक भी भारतीय अटायर में कमाल के लगे थे।