प्रियंका चोपड़ा ने हटाया पति निक का सरनेम, सोशल मीडिया पर तलाक की खबरो ने पकड़ी तूल!

0
354

दोस्तों बॉलीवुड की देसी गर्ल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकन सिंगर निक जोनस से बड़े ही धूमधाम के साथ जोधपुर के उम्मेद पैलेस में हिन्दु और ईसाई रीति रिवाज से शादी की थी। जिसके बाद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपना सरनेम प्रियंका चोपड़ा से बदलकर प्रियंका चोपड़ा जोनस कर लिया था।

शादी के तीन सालों में कई बार उनके तलाक की खबरों ने सभी को हैरान कर दिया। लेकिन दोनों अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरों से लोगों का मुंह बंद कर दिया करते थे। लेकिन एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, प्रियंका ने अपने नाम के पीछे से अपने पति के जोनस सरनेम को हटा लिया है।

 प्रियंका चोपड़ा ने हाल में ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट(इंस्टाग्राम ) से अपने पति का नाम हटा लिया है। जिसके बाद करोड़ों में उनके फैंस परेशान हैं और अनुमान लगा रहे हैं कि प्रियंका और निक जोनस के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा।  शादी के बाद प्रियंका और निक जोनस ने पहली बार एक दूसरे के साथ दीपावली बनाई थी। जिसमें दोनों साथ में पारंपरिक कपड़ों में मां लक्ष्मी की पूजा करते नजर आए थे। प्रियंका ने खुद इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसके बाद फैंस अपनी परंपराओं को निभाने को लेकर प्रियंका की खूब तारीफ करते नजर आए थे।

प्रियंका और निक जोनस ने 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर में हिन्दु और ईसाई रीति रिवाज से शादी रचाई थी। इस शादी में सिर्फ परिवार और कुछ खास दोस्त ही मौजूद थे। जिसके बाद दोनों ने मुंबई में अपनी रिसेप्शन को रखा, जहां पूरे बॉलीवुड ने शिरकत की थी। बता दे की अभिनेत्री प्रियंका अमेजन प्राइम की वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में शामिल है। इसके साथ ही वह हॉलीवुड फिल्म ‘टेक्स्ट फॉर यू’ में सेलिन डियॉन में भी नजर आएंगी। बॉलीवुड में वह आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के ‘जी ले जरा’ में भी दिखेंगी।