प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा सहित ये अभिनेत्रियां बन चुकी हैं फिल्म प्रोड्यूसर, करती है करोडो की कमाई!

0
381

दोस्तों आज के समय में बॉलीवुड फिल्म जगत में आज के समय में अभिनेत्रियां अभिनेताओं के बराबर तो आ रही हैं, लेकिन निर्माता और निर्देशक की गिनती में आज भी पुरुषों का वर्चस्व ज्यादा दिखता है। हालांकि बहुत सी अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जो अभिनय करने के साथ साथ अब निर्माता भी बन चुकी हैं। अब वो सिर्फ फिल्मों  में अभिनय करके ही नहीं बल्कि उन्हें प्रोड्यूस करके भी मोटी कमाई करती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जो बन चुकी हैं एक सफल फिल्म निर्माता के रूप में सामने आई है।

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी निर्माता बन चुकी हैं। उन्होंने 25 साल की उम्र में ही ‘क्लिन स्लेट फिल्म्स’ नाम की एक प्रोडक्शन कंपनी खोली थी। अनुष्का ने अपने भाई करणेश शर्मा के साथ इस प्रोडक्शन हाउस को साल 2013 में शुरू किया था। उनके प्रोडक्शन हाउस से अब तक ‘एनएच10’, ‘फिल्लौरी’ और ‘बुलबुल’ जैसी फिल्मों और वेब सीरीज प्रोड्यूसर हुई है। इतना ही नहीं मशहूर वेब सीरीज ‘पाताल लोक’को भी अनुष्का शर्मा ने ही प्रोड्यूस किया था।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका एक सफल अभिनेत्री होने के साथ साथ एक सफल निर्माता भी हैं। उन्होंने साल 2015 में ‘पर्पल पेबल पिक्चर’ नाम के प्रोडक्शन हाउस को लॉन्च किया था। उनकी कंपनी ने राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर’ का निर्माण किया है। इसके अलावा इस प्रोडक्शन हाउस के तहत कई क्षेत्रीय फिल्मों का निर्माण किया गया है। प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म ‘द स्काई इस पिंक’ को इस प्रोडक्शन हाउस ने को-प्रोड्यूस भी किया था।

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की कीटॉप एक्ट्रेस में से एक अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक सफल अभिनेत्री तो हैं ही साथ ही अब वो एक निर्माता भी बन चुकी हैं। दीपिका साल 2018 में निर्माता बनी थीं और उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस भी लॉन्च किया था जिसका नाम ‘Ka Productions’ है। इस प्रोडक्शन हाउस से मेघना गुलजार की फिल्म ‘छपाक’ को प्रोड्यूस किया गया था। एसिड अटैक के मुद्दे पर बनी इस फिल्म में दीपिका मुख्य किरदार में नजर आईं थीं।

आलिया भट्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट भी अब एक निर्माता बन चुकी हैं। आलिया ने हाल ही में अपनी प्रोडक्शन कंपनी ‘इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन्स’ को लॉन्च किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा,’और मुझे इसकी घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है….प्रोडक्शन। इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस। आइये हम आपको खुशियों से भरी कहानी सुनाते हैं, सच्ची कहानी, मनगंढ़त कहानी’। बहुत जल्द ही इस प्रोडक्शन हाउस से एक फिल्म का निर्माण किया जाएगा।