सुपुर्द-ए-खाक पुनीत राजकुमार: मां-पापा के बगल में हमेशा के लिए सोया गया सुपरस्टार, पिता का शव देख निकल गई बेटियों की चीख

0
450

साउथ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का बीते दिन अचानक निधन हो गया। एक सुपरस्टार का महज 46 साल की उम्र में यूं चले जाना हर किसी की आंखों में आसूं दे गया। पुनीत राजकुमार का हार्ट अटैक की वजह से हुआ जिसकी वजह से साउथ सिनेमा इंडस्ट्री हिल उठी। कन्नड़ सुपरस्टार के अंतिम दर्शन के लिए पूरा साउथ सिनेमा उमड़ा। वहींं अब पूरे राज्कीय सम्मान के साथ एक्टर का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

साउथ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का बीते दिन अचानक निधन हो गया। एक सुपरस्टार का महज 46 साल की उम्र में यूं चले जाना हर किसी की आंखों में आसूं दे गया। पुनीत राजकुमार का हार्ट अटैक की वजह से हुआ जिसकी वजह से साउथ सिनेमा इंडस्ट्री हिल उठी।

कन्नड़ सुपरस्टार के अंतिम दर्शन के लिए पूरा साउथ सिनेमा उमड़ा। वहींं अब पूरे राज्कीय सम्मान के साथ एक्टर का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

वैसे तो अंतिम संस्कार शनिवार को ही किया जाना था लेकिन, उनकी बेटी वंदिता तब तक अमेरीका से भारत पहुंच नहीं पाईं थीं इसलिए उन्हें रविवार सुबह परिजनों की मौदूजगी में बैंगलुरु के कांतिरावा स्टूडियो में दफनाया गया। एक्टर को उनकी मां पर्वतम्मा राजकुमार और पिता राजकुमार के बगल में दफनाया गया।


अंतिम संस्कार के दौरान पुनीत राजकुमार की पत्नी और बेटियों की हाल बहुत खराब है और उन्हें संभालना हर किसी के लिए काफी मुश्किल साबित हो रहा है। जैसे ही उनकी बेटी पिता के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंची को उनके ना को आंसू थमने का नाम ले रहे थे और ना ही उन्हें संभाल पाना किसी के लिए आसान था।

अपने चहेते स्टार को अंतिम विदाई देने बालाकृष्ण, जूनियर एनटीआर भी पहुंचे। इस दौरान दोनों पुनीत के पार्थिव शरीर को देख रो पड़े। कांतीरवा स्टेडियम में इस वक्त हजारों की संख्या में भीड़ जमा हुई। सभी अपने चहेते स्टार की आखिरी झलक के लिए बेताब थे।


पुनीत राजकुमार के अंतिम दर्शन के लिए कर्नाटक के गवर्नर थावरचंद गहलोत और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी पहुंचे। फैंस की भीड़ को देखते हुए पुनीत राजुकमार के पार्थिव शरीर को रविवार सुबह-सुबह ही कांतीरावा स्टेडियम से कांतीरावा स्टूडियो ले जाया गया। उनके शव को फूलों से सजे वाहन में रखकर कांतीरावा स्टूडियो लाया गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 10TV News Telugu (@10tvnewstelugu)

पिता की ही तरह पुनीत राजकुमार की भी आंखें दान कर दी गई हैं। पुनीत कुमार के पिता और प्रसिद्ध दक्षिण अभिनेता डॉ राजकुमार ने खुद 1994 में अपने पूरे परिवार की आंखों को दान करने का फैसला किया था।