ICU से बाहर आए राहुल राॅय, बहनोई ने बताया- कैसी है ‘आशिकी’ एक्टर की हालत!

0
396

दोस्तों फिल्म ‘आशिकी’ से रातों-रात स्टार बने एक्टर राहुल राॅय अस्पताल में भर्ती है। बीते कुछ दिनों पहले उन्हें ब्रेन स्ट्रोक के चलते मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसके बाद से उनकी हालत नाजुक बताई जा रही थी। वहीं अब उनकी हेल्थ से जुड़ा रीसेंट अपडेट ये है कि उन पर ट्रीटमेंट असर कर रहा है। राहुल राॅय की हालत में अब पहले से काफी सुधार हुआ है। उन्हें आईसीयू से भी बाहर कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर के जीजा रोमीर ने बताया कि डाॅक्टर्स ने राहुल की स्पीच और उनकी फिजिकल थेरैपी शुरू कर दी है। जिसके बाद से उनकी जान खतरे से बाहर है।  बीते दिन खबर सामने आई थी कि ब्रेन स्ट्रोक के कारण उनके चेहरे का दाहिना हिस्सा प्रभावित हुआ है। इसके अलावा उनका दाहिना हाथ भी कमजोर हो गया है। राहुल के जीजा रोमेर सेन ने कहा था, ‘हम राहुल भैया के साथ हैं, उन्हें जो दवाई डाॅक्टर ने दवाई दी है वो हम उन्हें दे रहे हैं। जल्द वह ठीक हो जाएंगे। हम उनके लिए प्रार्थन करेंगे।’

बता दे की कारगिल में फिल्म की शूटिंग के दौरान राहुल राॅय को ब्रेन स्ट्रोक आया था। जिसके बाद मौके पर एक्टर को अस्पताल भर्ती करवाया गया था। एक्टर की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। ज्यादा ऊंचाई होने के कारण ऑक्सीजन की कमी थी। डाॅक्टर्स का कहना था कि राहुल के दिमाग के बाएं हिस्से में खून के थक्के जम गए हैं।