भाई के निधन से टूट गए अभिनेता रणधीर कपूर, भाई का शव लाते वक्त दिखे हताश-परेशान!

0
312

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म निर्माता राजीव कपूर का आज 58 साल की उम्र में नि’धन हो गया। राजीव कपूर को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉकटर्स ने उन्हें मृ’त घोषित कर दिया। दो छोटे भाइयों की मौत के बाद बड़े भाई की क्या हालत होती है ये आप रणधीर कपूर को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं। कल रणधीर कपूर की हालत ऐसी थी कि वो खुद से चल भी नहीं पा रहे थे। रणधीर कपूर हताश-परेशान नजर आए।

बता दे की राजीव कपूर की तबियत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही उनके भाई रणधीर अस्पताल पहुंचे थे। उनकी मौ’त के वक्त वो उनके साथ थे। अस्पताल से राजीव का पार्थिव शरीर लेकर रणधीर वापस लौटे। वे इस मुश्किल वक्त में खुद को संभालते दिखे। छोटे भाई को खोने का गम उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा था। रणधीर कपूर के भतीजे अरमान जैन भी अस्पताल में थे उन्होंने अपने मामा को संभाला और उनका पार्थिव शरीर लेकर घर पहुंचे। वो काफी जिम्मेदार लग रहे थे, राजीव कपूर के अंतिम दर्शन के लिए अरमान जैन और आदर जैन दोनों ही भाई पहुंचे थे।

करीना कपूर भी अपने घर से निकल कर चाचा राजीव के घर की ओर निकली थीं। वे भी काफी परेशान थीं। उनकी आंखें नम थीं। जल्द ही करीना मां बनने वाली हैं। करिश्मा कपूर भी अपनी मां बबीता कपूर के साथ राजीव कपूर के घर पर पहुंची थी। दोनों काफ परेशान नजर आ रही थीं,रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर के साथ राजीव कपूर के घर पहुंचे, जहां उनका पार्थिव शरीर लाया गया है। दोनों अभी तक ऋषि कपूर के जाने के गम से उभर नहीं सके हैं।

पिता ऋषि कपूर के निधन के बाद चाचा राजीव कपूर के देहांत की खबर से बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर को काफी दुख पहुंचा है। वे भी काफी परेशान नजर आए। एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी कपूर परिवार के दुख में शरीक होने पहुंची। बता दें, तारा रणबीर कपूर के कजिन अरमान जैन की अच्छी दोस्त हैं।