दोस्तों पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर के मशहूर गाना ‘एक प्यार का नगमा’ गाकर रातोंरात अपने गाने से स्टार बनीं रानू मंडल को हिमेश रेशमिया ने अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया था। कई सेलेब्स ने भी उनके गाने की तारीफ की थी। लेकिन रानू की स्थिति लॉकडाउन में खराब हो गई थी। काम न मिलने की वजह से वह मुंबई से वापस राणाघाट लौट गई थीं और बचे हुए पैसों से अपना गुजारा कर रही थीं। लेकिन अब एक बार फिर रानू की किस्मत ने पलटी मारी है। उन्हें एक फिल्म में गाना गाने का मौका मिला है।
बता दे की रामानंद सागर के शो ‘रामायण’ में सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने रानू मंडल को अपनी फिल्म में गाना गाने का ऑफर दिया है। दीपिका ने लिखा- मेरी मूवी…सरोजिनी…धीरज मिश्रा द्वारा लिखे गए गाने रानू मंडल गा रही हैं। इसी के साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है।
दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें रानू मंडल अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देती नजर आ रही हैं। हालांकि, अभी इस फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है। वीडियो में रानू मंडल बता रही हैं कि वो धीरज मिश्रा के साथ काम रही हैं। वो सरोजिनी के गाने गा रही हैं। फिल्म के सारे गाने वो गा रही हैं। रानू ने कहा- मुझे उम्मीद है कि वो ही प्यार और सम्मान मुझे मिलेगा जो आप मुझे देते आए हैं।
My movie ….Sarojini …written by Dhiraj Mishra songs to be sung by ranu Mandal @DhirajM61408582 pic.twitter.com/a6TpbrfT7G
— Dipika Chikhlia Topiwala (@ChikhliaDipika) November 10, 2020
रानू मंडल का रेलवे स्टेशन में गाना गाते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद वो रातोरात स्टार बन गई थीं। लता मंगेशकर का प्यार का नगमा गा रानू मंडल को लोकप्रियता मिली थी। इसके बाद हिमेश रेशमिया ने भी उन्हें गाना गाने का मौका दिया। उन्होंने हिमेश संग गाना गाया। आज रानु फेमस नाम बन चुकी हैं। इसके साथ ही वह कई रियलिटी शो भी बतौर गेस्ट बुलाई गई थीं। हालांकि जितनी जल्दी रानू मंडल स्टार बनीं उतनी तेजी से लोगों ने उनकी आलोचना करना शुरू कर दिया था।