रेमो डिसूजा और सलमान यूसुफ खान पर लगा ट्रैफिक रूल तोड़ने का आरोप, दोनों पर लग सकता है जुर्माना!

0
603

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत के जाने माने कोरियोग्राफ, डायरेक्टर फिल्म निर्माता रेमो डिसूजा और सलमान यूसुफ खान पर सड़क नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। गोवा पुलिस दोनों कोरियोग्राफर्स पर यातायात नियमों को तोड़ने के मामले में जुर्माना लगा सकती है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों ने गोवा के एक पुल पर बाइक चलाते हुए अपनी वीडियो पोस्ट की है। जबकि वहां दोपहिया वाहन चलाने की इज़ाजत नहीं है।

यातायात विभाग के पुलिस उपाधीक्षक सलीम शेख ने बताया, रेमो डिसूजा और सलमान युसूफ खान ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किए थे। जिसमें वो मांडवी नदी पर बने अटल सेतु पर बाइक चलाते हुए नजर आ रहे थे। अधिकारी ने बताया कि हम नियमों को उल्लघंन करने के मामले में उन्हें जुर्माना लगाने पर विचार कर रहे हैं। हम वीडियो में दिख रहीं बाइक की जानकारी जुटा रहे हैं। उनकी गाड़ी की सूचना मिलते ही दोनों का चालान काटा जाएगा।

बता दें रेमों डिसूजा बॉलीवुड के जाने माने कोरियोग्राफर है। वो कोरियोग्राफी के साथ ही साथ निर्देशन की दुनिया में भी कदम रख चुके हैं। अब तक रेमो F.A.L.T.U, एबीसीडी, द फ्लाइंग जट्ट और रेस 3 जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। वहीं सलमान युसूफ खान ‘डांस इंडिया डांस’ शो के विनर रह चुके हैं। इसके अलावा वो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी और झलक दिखला जा जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं।