हनीमून से लौटे रोहनप्रीत को लोगों ने किया ट्रोल, नेहा कक्कड़ के साथ शादी को लेकर मारे ताने!

0
1012

दोस्तों बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत बीते महीने शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों हाल ही में दुबई से हनीमून मनाकर लौटे हैं। लौटने के बाद रोहन को पपराजी ने मुंबई में कैमरे में कैद किया। उनकी वीडियो क्लिप पर सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोलिंग शुरू कर दी। रोहनप्रीत इस क्लिप में कैमरामैन से हाय-हेलो करते नजर आ रहे हैं।

इसके बाद वह कार से सलॉन जाते दिखाई दे रहे हैं। उनके इस वीडियो पर लोगों ने उन्हें ‘नेहा का पति’ कहकर ट्रोल करने की कोशिश की है। एक यूजर ने कॉमेंट किया है, अब पपराजी बोलेंगे, वो देखो नेहा का पति। वहीं दूसरे ने कॉमेंट किया है, इसे सिर्फ नेहा के पति के तौर पर जाना जाएगा। ऐसे ही कई कॉमेंट्स दिखाई दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

नेहा कक्कड़ रोहनप्रीत से 7 साल बड़ी हैं (नेहा की उम्र 32 और रोहन की 25 है)। दोनों ‘नेहू दा व्याह’ गाने की शूटिंग के दौरान मिले थे। रोहन को नेहा को देखते ही प्यार हो गया था जबकि नेहा रोहनप्रीत के पोलाइट नेचर से इम्प्रेस हो गई थीं। दोनों ने अपनी शादी और हनीमून की तस्वीरें और वीडियोज फैन्स के साथ शेयर किए और ये इंटरनेट पर छाए रहे।