बचपन में बहुत क्यूट दीखते थे बॉलीवुड के ये सितारे, थ्रोबैक फोटोज देख रह जायेंगे हैरान!

0
310

दोस्तों बॉलीवुड के सितारे सिर्फ फिल्मों से ही दर्शकों का मनोरंजन नहीं करते बल्कि सोशल मीडिया पर भी अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। फिल्म सितारे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ये स्टार्स अपनी निजी जिंदगी और फिल्मों से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। कई बार वो अपनी थ्रोबैक यानी पुरानी तस्वीरें भी साझा करते हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आती है आपको आज दिखाते है कुछ खास सितारों की कुछ थ्रोबैक तस्वीर जिन्हें देखकर आप पहचान नहीं पाएंगे।

सलमान खान

बड़े पर्दे के बड़े सुपरस्टार सलमान खान बचपन में बेहद क्यूट लगते थे। हालांकि इस तस्वीर में उन्हें पहचानना मुश्किल लग रहा है। साथ ही उनके बगल में सोहेल खान भी नजर आ रहे हैं। सलमान अपने भाईयों से बहुत प्यार करते हैं और ये अक्सर उनकी तस्वीरों में दिख जाता है।

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह अपने दमदार अभिनय के साथ साथ अपने अनोखे फैशन सेंस के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी बचपन की इस तस्वीर को देखकर ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये रणवीर ही हैं। इस तस्वीर में भी उन्होंने दूसरे बच्चों से हटकर हेयर कट करवाया है।

सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा फिल्म जगत की जानी मानी अभिनेत्री है और फिल्मो में काफी अलग तरीके के किरदारों में नज़र आ चुकी है , लेकिन इस तस्वीर में वो बहुत मासूम लग रही हैं।

अभिषेक बच्चन

इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन के आस पास कई बच्चे दिख रहे हैं। इनमें से एक अभिषेक बच्चन हैं। उनकी बहन श्वेता बच्चन भी दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को देखकर अमिताभ के अलावा किसी को भी पहचानना मुश्किल लग रहा है।

इरफान खान

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता इरफान खान की इस तस्वीर में मुस्कान बहुत प्यारी लग रही है। इरफान की इस तस्वीर को देखकर पता चलता है कि सिनेमा उनके दिल में बसता था। ये इरफान के बचपन की तस्वीर है बचपन में इरफान खान बहुत क्यूट दीखते थे।

विक्की कौशल

बॉलीवुड में हीरोज को अभिनय से लेकर बॉडी तक में टक्कर देने वाले विक्की कौशल बचपन से ही बेहद क्यूट थे। उनकी इस तस्वीर को देखकर आप समझ सकते हैं कि उनका चेहरा कितना मासूम था। विक्की की क्यूटनेस पर तो आज भी लड़कियां दिल हार जाती हैं।

आलिया भट्ट

आलिया बॉलीवुड की क्यूटेस्ट अभिनेत्री में से एक मानी जाती हैं। पापा महेश भट्ट की गोदी में बैठी आलिया भट्ट के चेहरे पर अभी भी वही मासूमियक बरकार है। उनके गोल गोल चेहरे को देखकर फैंस उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।