शहज़ाद देओल के सपोर्ट आई दोस्त सरगुन मेहता, मेकर्स पर लगाया भेदभाव का का आरोप!

0
438

दोस्तों टीवी जगत के विवादित रियालिटी शो बिग बॉस 14 में से अब तक दो लोग बेघर हो चुके हैं। हर साल जहां जनता के वोट के आधार पर सदस्यों को निकाला जाता था लेकिन इस बार सीनियर्स सदस्यों को घर के ज्यादातर बड़े फैसले करते देखा गया। सारा गुरपाल का एविक्शन सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर और हिना की सहमति से हुआ था।

वहीं शहजाद देओल को भी कुछ इसी तरह से बेघर किया गया। शहजाद देओल के एलिमिनेशन से हर कोई हैरान रह गया था। यही वजह है जो बीते 2 दिन बिग बॉस 14 के मेकर्स सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। फैंस ने शहजाद देओल के इविक्शन को गलत बताया है। वहीं दूसरी तरफ कई स्टार्स भी शहजाद देओल के एलिमिनेशन को भेदभाव का नाम दे रहे हैं। एक्ट्रेस सरगुन मेहता, शहजाद देओल के सपोर्ट में उतर आई हैं। बता दें कि सरगुन मेहता बिग बॉस 14 स्टार शहजाद देओल की बेस्टफ्रेंड हैं। कई बार इन दोनों सितारों को साथ में मस्ती करते हुए देखा जा रहा है।

कुछ समय पहले ही सरगुन मेहता ने एक पोस्ट के जरिए बिग बॉस 14 मेकर्स को जमकर खरीखोटी सुनाई। सरगुन मेहता ने शहजान की तस्वीर शेयर कर लिखा- शहजाद देओल ने बिग बॉस 14 के घर में शानदार एंट्री मारी थी। शहजाद देओल घर के सबसे मजबूत खिलाड़ियों में से एक था। ये बहुत दुखद है कि शहजाद देओल का सफर इतनी जल्दी खत्म हो गया। एक्ट्रेस ने आगे लिखा- शहजाद देओल को घर से बेघर करना पूरी तरह से गलत और भेदभावपूर्ण था।

शो से निकलने वाली पहली कंटेस्टेंट यानि पंजाबी सिंगर सारा गुरपाल ने भी शो पर कई आरोप लगाए। सारा जहां  सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर और हिना की सहमति से हुए अपने एविक्शन से नाराज थीं। वहीं अब दोबारा शहजाद देओल को बेघर होते देख उन्होंने शो पर कई आरोप लगाए हैं। सारा ने ट्वीट के जरिए नाराजगी जताते हुए लिखा- ओह माय गॉड, फिर से। मुझे नहीं लगता कोई फेयर गेम खेली जा रही है। शहजाद देओल का एविक्शन बहुत निराशाजनक है। पंजाब के गबरू को बहुत पॉवर। बिग बॉस 14 जनता का शो कहीं से नहीं लग रहा।

शो से निकलने के बाद शहजाद देओल ने गेम शो को अनफेयर बताया। इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुख जताते हुए लिखा- मुझे लगा था ये फेयर गेम होगा। मुझे लगा ये टू वे है। मगर सफर बहुत जल्दी खत्म हो गया। मुझे पता है कि अगर ये आप लोगों पर होता तो मैं अब भी घर में होता। कोई गल नहीं, जिंदगी कभी फेयर नहीं होती। ये भी शायद होना ही था। मगर मैं यहां हूं और मेरा वादा है कि सबको लगातार एंटरटेन करूंगा। आपका पंजाब दा मुंडा। शहजाद देओल।