बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत रियल लाइफ में भी रहती है क्वीन की तरह, देखे उनके महल की तरह खूबसूरत मुंबई के घर की तस्वीरें!

0
274

दोस्तों बॉलीवुड की क्वीन कही जाने अभिनेत्री कंगना रणौत अपने बेबाक बयान के चलते सुर्खियों में रहती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस अपने स्टाइल और फिल्मों के कारण भी चर्चा में रहती हैं। उनकी ज्यादातर फिल्में महिला प्रधान फिल्में होती हैं। कंगना रणौत को अब तक चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री कंगना रियल लाइफ में भी क्वीन की तरह ही रहती है, ऐसे आज अभिनेत्री के आलीशान घर की कुछ खास तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। कंगना रणौत का हिमाचल प्रदेश के मनाली में बना घर तो खूबसूरत है ही साथ ही मुंबई का घर भी उनका कम नहीं है।

कंगना के आलीशान घर में लकड़ी के फ्लोर है, अलग रंगों के टाइल्स और बड़ी-बड़ी खिड़कियां है, जो उनके हिमाचल के घर की तरह ही दिखती है। कंगना ने मुंबई में 5 बीएचके का फ्लैट ले रखा है और उसे इतने अच्छे से सजाया है कि आप देखते रह जाएंगे। कुछ दिनों पहले कंगना ने फिल्म तेजस की टीम को घर पर बुलाया था और उसी वक्त ये तस्वीरें बाहर आई थी।

अभिनेत्री के घर में एक शानदार डाइनिंग टेबल है, जिस पर करीब 14 लोग एकसाथ बैठ सकते हैं। अपने घर की सजावत को लेकर एक बार कंगना ने कहा था कि वो हमेशा से चाहती हैं कि उनका घर उनकी दादी मां  के घर की तरह दिखे। जिसमें पुरानी चीजें हो और लकड़ियों से सजावट हो।

अभिनेत्री कंगना के घर में पुरानी चीजों का खास कलेक्शन देखने को मिलेगा। उन्हें पुरानी चीजों का खास शौख है और वो अपने घर में इससे सजावट करती हैं।अभिनेत्री ने अपने ड्राइंग रूम को भी काफी अच्छे से सजा रखा है। इसमें अलग-अलग रंग के सोफे रखे हुए हैं और दीवारों पर छोटी-छोटी चीजों से सजावट की गई है।

कंगना के घर की इंटीरियर डिजाइनिंग मशहूर डिजाइनर ऋचा बहल ने की थी। ऋचा बहल फिल्म “क्वीन” के डायरेक्टर विकास बहल की पत्नी हैं। कंगना के घर का लुक बिल्कुल अलग है। घर के फर्नीचर और साज सज्जा की चीजें एकदम यूनिक हैं। सिर्फ मुंबई का ही घर नहीं उनका मनाली वाले घर में भी एंटिक चीजें देखने को मिलती है। बता दे की कंगना की फिल्म थलाइवी 23 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते उसकी रिलीज को टाल दिया गया है। इसके अलावा अभिनेत्री फिल्म तेजस और धाकड़ में भी नजर आने वाली हैं।