शाहरुख खान ने शेयर की दिल्ली वाले घर की खूबसूरत तस्वीरें, वैलंटाइंस डे मिल सकता है 2 राते रुकने का मौका!

0
430

दोस्तों बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान के मुंबई वाले बंगले ‘मन्नत’ की चर्चा अक्सर ही होती रहती है, लेकिन इस बार खबरों में है उनका दिल्ली वाला आलीशान घर। इसकी वजह भी बेहद खास है। शाहरुख खान ने अपना दिल्ली वाला घर आम लोगों के लिए खोल दिया है। शाहरुख ने अपने इस घर के अंदर की कई खूबसूरत झलकियां इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं।

शाहरुख खान ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए काफी इमोशंस से भरा पोस्ट भी किया है। उन्होंने लिखा है, ‘हमारे गुजरे दिनों की दिल्ली से जुड़ी कई सारी यादें हैं। यह शहर हमारे दिल में एक खास जगह रखती है।’ शाहरुख खान ने आगे कहा है ‘गौरी खान ने हमारे दिल्ली वाले घर को रीडिजाइन किया है, जिसमें प्यार और पुरानी यादें बसी हैं।’ शाहरुख खान ने लिखा है आपके लिए हमारे इस घर में गेस्ट बनकर रहने का एक मौका है।

बता दें कि शाहरुख ने एयरबीएनबी के साथ मिलकर इसकी शुरुआत की है। उन्होंने वैलंटाइंस डे 2021 पर फैन्स के लिए यह मौका दिया जिसमें कोई भी 2 रातें शाहरुख के दिल्ली वाले बंगले में बिता सकता है। इसके लिए 30 नवंबर रात 12 बजे से पहले आवेदन भरना होगा।

बताया जा रहा है कि शाहरुख-गौरी ने एयरबीएनबी के साथ हाथ मिलाते हुए एक कॉन्टेस्ट का आयोजन किया है। फैन्स को 30 नवंबर तक केवल यह बताना है कि उनके लिए ‘ओपन आर्म वेलकम (दिल खोलकर स्वागत किया जाना)’ के क्या मायने हैं।इसी के साथ शाहरुख खान का मुंबई वाला घर ‘मन्नत’ भी सुर्खियों में छाया है। अब मन्नात की भी कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

शाहरुख खान के ‘मन्नत’ के अंदर का 1920 के समय का हेरिटेज वाला यह लुक फैन्स के बीच काफी चर्चा में है। किसी राजे-महाराजाओं के महल की तरह है ‘मन्नत’ के अंदर की यह सजावट। एक नजर शाहरुख खान के ‘मन्नत’ के अंदर की खूबसूरती पर। शाहरुख खान के इस बंगलो की वैल्यू लगभग 200 करोड़ रुपये बताई जाती है।

‘मन्नत’ मुंबई के पॉश जगहों में से एक पर है, जिसे देखने के लिए फैन्स काफी दूर-दूर से पहुंचते हैं। शाहरुख खान के इस ‘मन्नत’ का नाम पहले Villa Vienna था, जिसे 13.32 करोड़ रुपये में खरीदकर इसे नया नाम दिया गया। ‘मन्नत’ 26,328.52 square ft में फैला आलीशान एरिया है, जहां शाहरुख और गौरी ने अपने सपनों को खूब रचकर बुना है।