एक समय 13 करोड़ में ख़रीदा था शाहरुख़ ने बंगला मन्नत, आज उसकी कीमत जानकार उड़ जायेंगे होश!

0
432

दोस्तों बॉलीवुड किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान ने कल अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस खास दिन पर वह अपने परिवार के साथ वह दुबई में हैं। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं। वहीं परिवार के साथ उनके फैंस और स्टार्स ने उन्हें जन्मदिन पर ढेरों बधाई दी हैं।आज शाहरुख दुनिया भर में शानदार फैन फॉलोइंग के साथ-साथ कई सौ करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। वहीं कभी 13 करोड़ में खरीदे गए उनके बंगले मन्नत की आज कीमत आपके होश उड़ा देगी। यकीन मानिए इस आलीशान घर की कीमत जानकर आप हैरान रह जायेंगे।

एक रिपोर्ट के मुताबिक ये एक दौर में शाहरुख खान का मन्नत हैरिटेज विला हुआ करता था। वहीं आज ये 6 मंजिला आलीशान इमारत है। सबसे पहले इसका नाम ‘विला वियना’ था। फिर इसे बदलकर ‘जन्नत’ किया गया और फिर आखिर में अब इस इमारत का नाम ‘मन्नत’ रख दिया गया है। इस प्रॉपर्टी को शाहरुख खा ने साल 2001 में पहले लीज पर खरीदा था। शाहरुख ने इस अरेबियन सी-फेसिंग बंगले के लिए 13.32 करोड़ रुपए दिए थे।

वहीं शाहरुख खान ने इस बंगले के लिए सालाना 2,325 का नॉमिनल किराया दिया था। वहीं जब महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई महानगर क्षेत्र की भूमि की कीमतें संशोधित की थीं तब शाहरुख को दो ऑप्शन दिए गए थे पहला ये कि या तो वह  इस बंगले के लिए सालान 19 लाख रुपए किराया देते, या फिर वो इसे करोड़ में खरीद लें। वहीं रिपोर्ट की मानें तो आज शाहरुख खान की इस प्रॉपर्टी की कीमत 200 करोड़ रुपए से कम नहीं होगी। ऐसा इसलिए भी क्योंकि ये घर किंग खान का है इसलिए इसकी कीमत मार्केट रेट से कहीं ज्यादा होगी।