जब किंग खान के बेटे अबराम अमिताभ बच्चन को समझ बैठे दादा और पूछा आप घर क्यों नहीं आते!

0
319

दोस्तों बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक। अमिताभ बच्चन ने फिल्म “कभी खुशी कभी गम” में शाहरुख खान के पिता का रोल अदा किया था। फिल्म में शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन को देखकर मानो ऐसा लगता था कि जैसे वास्तव में वह दोनों बाप बेटे हैं। ऐसा ही शाहरुख खान के बेटे अबराम को भी लगा कि अमिताभ बच्चन उनके दादा हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाल कर अमिताभ बच्चन ने इस बात का खुलासा किया था।

2018 में अपने इंस्टाग्राम पर अमिताभ बच्चन ने एक फोटो पोस्ट किया था। इस फोटो में नन्हे अबराम बिग बी अमिताभ बच्चन से हाथ मिला रहे हैं और दोनों एक दूसरे को एकटक देख रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने इसके कैप्शन में लिखा था, ऐसा है शाहरुख खान का सबसे छोटा बेटा अबराम… जिसे बिना किसी शक के ऐसा लगता है कि मैं उसके पिता का पिता हूं। अबराम को इस बात पर भी आश्चर्य होता है कि शाहरुख के पिता उनके साथ क्यों नहीं रहते हैं।

अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर शाहरुख खान भीअपने आप को नहीं रोक पाए और कमेंट किया था, सर आया करो ना कम से कम आप शनिवार को ही।अबराम के साथ घर पर रहो। उसके पास उसके आईपैड पर कई अच्छी-अच्छी गेम है और आप उसके साथ डूडल भी खेल सकते हैं। शाहरुख खान का यह कमेंट खूब वायरल हुआ था।

बता दे की अबराम के साथ एक स्पेशल बोन्डिंग शेयर करते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर शाहरुख खान इसकी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। जिस पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं। पिछले महीने ही अबराम ने अपना आठवां जन्मदिन मनाया था। अबराम की बड़ी बहन सुहाना खान ने इस दौरान अबराम का अनसीन वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। सुहाना और अबराम वीडियो में पुल में मस्ती करते हुए दिखे थे। यह वीडियो इंटरनेट पर फैंस को बहुत पसंद आया