भारत अलावा इस देश में भी है अमरनाथ जैसा ‘शिवलिंग’, खतरनाक रास्तो से जाकर पहुंचते है इसकी गुफा तक!

0
346

दोस्तों अमरनाथ तीर्थ स्थल के शिवलिंग के बारे में तो हर कोई जानता है, जहां बर्फ से प्राकृतिक शिवलिंग बन जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमरनाथ के शिवलिंग की तरह ही एक और शिवलिंग कहीं और भी है, जिसे देखने दुनियाभर से लोग आते हैं।

ऑस्ट्रिया के सल्जबर्ग शहर के पास वरफेन में एक 40 किलोमीटर लंबी हिम गुफा है, जिसमें कुदरती शिवलिंग जैसी आकृति बनी है। यह आकृति अमरनाथ के शिवलिंग से कई गुना बड़ी है। इस गुफा में लगभग एक किलोमीटर तक सीढ़ियां बनाई गई हैं, ताकि इस ‘शिवलिंग’ के करीब आसानी से पहुंचा जा सके। इस ‘शिवलिंग’ की ऊंचाई लगभग 75 फीट है। गुफा के अंदर जाने के लिए लोगों को खतरनाक रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है।

यह दुनिया की सबसे लंबी हिम गुफा है। इसे साल 1879 में खोजा गया था। यहां शिवलिंग की तरह दिखने वाली कई आकृतियां आपको देखने को मिल जाएंगी। यह हिम गुफा मई से अक्टूबर तक खुली रहती हैं। यहां आपको गर्मी के महीनों में भी ठंड का अहसास होगा। इस गुफा में आकर आपको ऐसा लगेगा, जैसे आप किसी अलग दुनिया में आ गए हों।