सामने आई सिंगर श्रेया घोषाल के बेटे की पहली फोटो, सोशल मीडिया पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर!

0
268

बाॅलीवुड की फेमस सिंगर श्रेया घोषाल हाल ही में मां बनी हैं। श्रेया ने 22 मई को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद ही सिंगर और उनके पति शिलादित्य मुखोपाध्याय काफी खुश है। सिंगर के घर सेलिब्रेशन का माहौल है।वहीं अब मां बनने के लगभग 10 दिन बाद सिंगर ने लाडले की पहली झलक फैंस को दिखा दी है। इसके साथ उन्होंने बेटे के नाम का भी खुलासा किया।

कपल ने अपने लाडले का नाम देवयान मुखोपाध्‍याय रखा है। शेयर की तस्वीर में श्रेया  लाडले को बाहों में लिए हैं। वहीं  शिलादित्य मुखोपाध्याय प्‍यार भरी नजरों से बेटे को देख रहे हैं। श्रेया ने इसके साथ लिखा-पेश है- ‘देवयान मुखोपाध्याय’ वह 22 मई को आए और हमारे जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया। उस पहली झलक में, जैसे ही वह पैदा हुआ था, उसने हमारे दिलों को प्यार से भर दिया, सिर्फ एक मां ही अपने बच्चे के लिए यह महसूस कर सकती है। पूरी तरह से बेकाबू और जबरदस्त। फैंस श्रेया की इस पोस्ट पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by shreyaghoshal (@shreyaghoshal)

श्रेया ने बेटे का नाम देवयान रखा है। इसका अर्थ है देवताओं का रथ। हालांकि, इसका एक और अर्थ देवताओं की सेवा भी है। इससे पहले श्रेया ने इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर भी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह देवयान के आने की खुशी को सेलिब्रेट करती नजर आईं। उन्‍होंने एक खूबसूरत केक की तस्वीर  शेयर की थी। इसके कैप्‍शन में लिखा था-हमारे बेटे के लिए वेलकम केक। श्रेया घोषाल ने 5 साल पहले 2015 में अपने बचपन के दोस्त शिलादित्य मुखोपाध्याय से शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने करीब 10 साल तक डेटिंग की थी। अब शादी के 5 साल बाद श्रेया मां बनी हैं और उनके घर एक बड़ी खुशखबरी आई है।