SidNaaz की जोड़ी तोड़ कर इस दुनिया को अलविदा कह गए अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला, लोगो के बीच पॉपुलर हुई थी ये जोड़ी!

0
431

दोस्तों ‘बिग बॉस 13’ के विनर और टीवी जगत के पॉपुलर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक निधन की खबर से पूरा देश सदमे में है। 40 साल की उम्र में निधन हो गया है। टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हुआ है। इस निधन के बाद सबसे पहले लोगों के जहन में किसी का ख्याल आ रहा है तो सिद्धार्थ की रूमर्ड गर्लफ्रेंड शहनाज गिल का। ‘बिग बॉस 13’ के बाद से ये जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद किए जाने कपल्स में शुमार थी लेकिन अब सिद्धार्थ ने यूं शहनाज को अकेला छोड़ दिया है।

शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की मुलकात ‘बिग बॉस 13’ के घर में हुई थी। जिसके वीडियोज आज भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। दोनों ने कई बार एक दूसरे के संग प्यार का इजहार किया। लेकिन अपने रिश्ते की खबर पर अधिकारिक मुहर लगाने से बचते रहे। लोगों को बेसब्री से सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की शादी के अनाउंमेंट का इंतजार था। जिसके चलते कई बार उनके फैंस शहनाज के गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर वाली तस्वीरें बनाकर पोस्ट कर देते थे। इन फेक तस्वीरों पर सवाल पूछे जाने पर अक्सर सिद्धार्थ स्माइल करते हुए बात काट देते थे।

बता दे की बालिका वधु में शिव के किरदार से पॉपुलर हुए सिद्धार्थ शुक्ला ने कई रियालिटी शोज में भी भाग लिया था। वो ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘झलक दिखलाजा’ जैसे शो के भी सिद्धार्थ विनर रहे, हाल में ही में ‘ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल 3’ नाम की वेब सीरीज में सिद्धार्थ नजर आए थे। लोगों ने सीरीज को बहुत पसंद किया था। आखिरी बार सिद्धार्थ शुक्ला को ‘डांस दीवाने’ में शहनाज गिल के साथ देखा गया था। सिद्धार्थ के अचानक निधन से लोगों को बड़ा झटका लगा है। सिद्धार्थ, करण जोहर के प्रोडक्शन की फिल्म ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’ में भी सेकेंड लीड थे। सिद्धार्थ बीते दिनों बिग बॉस OTT में भी नजर आए।