सिंगर कुमार सानू हुए कोरोना पॉजिटिव, पत्नी और बच्चो से जाने वाले थे अमेरिका!

0
437

कोरोना वायरस ने दुनियाभर में अपने पैर पसार रखे हैं। वह बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पर भी इस वायरस का प्रकोप देखने को मिला है। हाल ही कुमार सानू अपने परिवार से मिलने के लिए अमेरिका के लॉस एंजिल्स रवाना होने वाले थे। लेकिन  दिग्गज बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिससे अब उनका प्लान भी कैंसिल हो गया है।

बता दे की इस बात की जानकारी कुमार सानू के फेसबुक के जरिए दी गई है। कुमार सानू के फेसबुक पेज पर एक पोस्ट साझा किया गया है। इस पोस्ट में लिखा है, ‘दुर्भाग्यवश सानू दा (कुमार सानू) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कृपया उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना करें, धन्यवाद।’ खबरों के मुताबिक कुमार सानू मुंबई में जहां रहते हैं बीएमसी ने उस बिल्डिंग के फ्लोर को सील कर दिया है।

हाल ही में एक मीडिया हाउस से बात करते हुए कुमार सानू ने बताया था कि पूरे लॉकडाउन भर वह लगातार काम करते रहे हैं। 9 महीने से वह अपने परिवार से नहीं मिले। उनको परिवार से मिलने लॉस एंजिल्स जाना था। कुमार सानू ने बताया था, ‘मैं अपनी पत्नी सलोनी, बेटी शैनन और ऐनाबेल से मिलने के लिए बेकरार हूं। फाइनली 20 अक्तूबर को उनके साथ अपना बर्थडे मनाऊंगा।’

वहीं कुमार सानू की पत्नी सलोनी ने बताया, ‘अगर उन्हें ठीक लगा तो 8 नवंबर तक वो यूएस आएंगे। फिलहाल वह क्वारंटीन हैं। वह हम लोगों से मिलने के लिए बीते 9 महीने से तड़प रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर वो नहीं आ पाएंगे तो आने वाले सारे त्योहार सेलिब्रेट करने पूरा परिवार उनके पास मुंबई आ जाएगा।’ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीएमसी द्वारा उस फ्लोर को सील कर दिया गया है जिसमें सानू रहा करते थे।