सुहाना खान ने इस खास अंदाज़ में पिता शाहरुख़ खान और खास दोस्त शनाया कपूर को किया ब्रिथड़े विश!

0
383

दोस्तों बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। आज शाहरुख अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें उनके फैंस, दोस्त, और चाहने वाले सभी लोग जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।शाहरुख खान के जन्मदिन के दिन सुहाना खान की बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर का भी जन्मदिन आता है। सुहाना ने अपने पिता और बेस्ट फ्रेंड के जन्मदिन पर दोनों को एक साथ खास अंदाज में विश किया। साथ ही उन्होंने दोनों की उम्र भी बताई।

बता दे की सुहाना खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक स्टोरी साझा की है। इस स्टोरी में सुहाना खान शाहरुख और शनाया दोनों के बीच में बैठी हैं। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में सुहाना ने दोनों को ही अपना बेस्ट फ्रेंड बताया है। साथ ही दोनों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सुहाना ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मेरे बेस्ट फ्रेंड्स LOL.’

मजेदार बात ये रही कि सुहाना ने इसके साथ ही दोनों की उम्र भी लिखी। दरअसल ये तस्वीर 2 नवंबर 2019 की है। शनाया और शाहरुख की तस्वीर के सामने 54 और 20 लिखा है। जिसे सही करते हुए सुहाना ने लिखा 55 और 21 हीहीहीही। सुहाना का ये पोस्ट खूब पसंद किया जा रहा है।

बता दे की अभिनेता शाहरुख खुद इस समय आईपीएल में अपनी टीम को चियर करने के लिए दुबई गए हुए हैं। लेकिन उनके फैंस को पता होने के बावजूद वो शाहरुख के घर के बाहर हर साल की तरह आ रहे हैं। हालांकि शाहरुख ने खुद इस साल महामारी के चलते इसके लिए सभी से मना किया। लेकिन फैंस फिर भी उनके घर के सामने इकठ्ठा हुए।