28 साल की हुईं अथिया शेट्टी, जन्मदिन पर पिता सुनील शेट्टी ने पोस्ट किया दिल छू लेने वाला मैसेज!

0
313

दोस्तों बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी का आज जन्मदिन है। आज उनका 28वां जन्मदिन है। सुनील शेट्टी ने जन्मदिन के मौके पर अपनी बेटी अथिया के लिए दिल छू लेने वाला मैसेज पोस्ट किया है। इसके साथ ही उन्होंने आथिया की एक प्यारी तस्वीर भी शेयर की है। ये एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है।

सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,”टिया… जहां से मेरी जिंदगी शुरू होती है और प्यार कभी खत्म नहीं होता… मेरी प्यारी बेबी को जन्मदिन की शुभकमानाएं। मैं लाइफ का हर दिन आभार जताता कि मुझे तुम जैसा गिफ्ट मिला। ” सुनील शेट्टी ने इसके साथ ही एक दिल वाला इमोजी भी शेयर किया।

अथिया सुनील शेट्टीकी सबसे छोटी बेटी हैं और उनके काफी करीब हैं। सुनील सोशल मीडिया पर अक्सर आथिया के बचपन की साथ वाली तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। आथिया भी अपने पापा के साथ मस्ती वाली तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। आथिया ने 2015 में निखिल आडवाणी की फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके अपॉजिट सूरज पंचोली थे और इसे सलमान खान फिल्म्स से प्रोड्यूस किया था। फिल्म फ्लॉप हुई थी।