परिवार के साथ सनी लियोनी ने यूं मनाया हैलोवीन का त्योहार, वायरल बच्चो और पति संग एक्ट्रेस का हैलोवीन लुक!

0
466

सितारों के हैलोवीन लुक सोशल मीडिया पर धूम मचाए हुए हैं। इस दिन लोग अपनी डरावनी वेशभूषा में तैयार होते हैं, जिसे लोक रीति-रिवाजों और मान्यताओं से प्रेरित माना जाता है। हैलोवीन या हल्लोवे को ऑलहेलोवन के रूप में भी जाना जाता है जिसका अर्थ है ‘पवित्र शाम बॉलीवुड के कई सितारों के अब तक हैलोवीन लुक हमने आपको दिखाए।

बता दे की अभिनेत्री सनी लियोनी और उनके परिवार की तस्वीरें दिखाते हैं जिसमें अभिनेत्री ने फनी लुक अपनाया है। उनका ये अंदाज प्रशंसकों को भी खूब पसंद आ रहा है। सनी लियोनी ने जो तस्वीरें साझा की हैं उसमें उनके साथ पति डेनियल वेबर और उनके तीनों बच्चे भी हैं। सनी लियोनी इन दिनों अपने लॉस एंजेलिस स्थित घर पर हैं। अमेरिका में वैसे भी हैलोवीन की काफी धूम होती है तो सनी भी कोई मौका नहीं चूकीं।

लुक्स की बात करें तो सनी लियोनी ब्राइट कलर में नजर आ रही हैं। उन्होंने आसमानी रंग का साटिन फ्रॉक और गुलाबी रंग का लेगिंग पहना हुआ है। उनका विग उनके फनी लुक को कंप्लीट कर रहा है। वहीं डेनियल ने लूज फिटिंग पैंट्स पहने है। उनका हेयरस्टाइल भी अलग है। इसके साथ डेनियल ने बड़े फ्रेम का चश्मा लगाया हुआ है।

सनी लियोनी के बच्चों ने भी रंग बिरंगी ड्रेस पहनी हुई है। उनकी बेटी निशा ने सिल्वर व्हाइट लेगिंग और विंग्स टॉप पहना है। वहीं उनके जुड़वा बच्चों ने पुलिस और फायरमैन की ड्रेस पहनी है। डेनियल ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा- ‘हैप्पी हैलोवीन’। तस्वीरों के साथ सनी लियोनी ने लिखा- ‘हैप्पी हैलोवीन। मुझे उम्मीद है कि इस साल सभी मजे कर रहे हैं। यह इस साल का मेरा पसंदीदा छुट्टियों वाले दिन हैं।’

 

View this post on Instagram

 

Happy Halloween!!!

A post shared by Daniel “Dirrty” Weber (@dirrty99) on

हैलोवीन ज्यादातर पश्चिमी ईसाइयों और गैर-ईसाइयों द्वारा मनाया जाता है जहां संत, शहीद लोगों को याद किया जाता है। वे संतों का सम्मान करते हैं और उन आत्माओं के लिए प्रार्थना करते हैं जो अब तक स्वर्ग नहीं पहुंची हैं। हैलोवीन शब्द का अर्थ ‘पवित्र शाम’ है और इसे ‘ऑल सेंट्स डे’ भी कहा जाता है। हैलोवीन एक प्राचीन सेल्टिक त्योहार है जिसे यूरोपीय देशों और अमेरिका में फसल के अंतिम दिन मनाया जाता है। इसका इतिहास 2,000 वर्षों से अधिक पुराना है।