‘तारक मेहता’ शो में बहुत ही सरल और सीधी नज़र आने वाली अभिनेत्रियों का असल जिंदगी में है ऐसा लुक!

0
739

टीवी का लोकप्रिय सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा 12 सालों से शो को लगातार दर्शकों का प्यार मिलता आ रहा है। सीरियल के हर किरदार लोगो को काफी पंसद है। गोकुलधाम सोसाइटी में रह रहीं महिला किरदारों को हमेशा दर्शक प्यार करते रहे हैं। दयाबेन, अंजली, माधवी, कोमल, रोशन और बबिता सभी किरदार लोगो के दिलो में बसे हुए है।  कैसी हैं ये उनके प्रशंसक जरूर जानना चाहेंगे। शो में नज़र आने वाले किरदारों की सादगी लोगो को बहुत भाती है लेकिन पर्दे पर इन किरदारों को निभा रहीं अभिनेत्रियां असल जिंदगी में कुछ अलग तरह से रहती है,ऐसे में आज आपको तारक मेहता का उल्टा चश्मा की अभिनेत्रियों की असल जिंदगी कुछ तस्वीरें देखा रहे है।

दिशा वकानी (दया बेन)

दयाबेन का किरदार कर मशहूर हुईं दिशा वकानी लंबे समय से शो में नहीं हैं। साल 2017 में प्रेग्नेंसी के चलते दिशा ने शो छोड़ दिया था। उसके बाद कई बार ऐसी खबरें आईं कि वे शो में वापस लौटने वाली हैं लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है।  माना जा रहा है कि आने वाले समय में दिशा शो में वापसी कर सकती हैं। तारक मेहता में दिशा हमेशा साड़ी पहने दिखती हैं लेकिन मॉडर्न लुक में उनके प्रशंसकों ने उन्हें कम ही देखा होगा।

सुनैना फौजदार (अंजली मेहता)

सुनैना फौजदार सीरियल में मिसेज तारक मेहता यानी अंजली मेहता का किरदार कर रही हैं। इससे पहले यह किरदार अभिनेत्री नेहा मेहता कर रही थीं लेकिन लॉकडाउन के बाद उन्होंने दोबारा शूटिंग शुरू नहीं की। शो में हमेशा सलवार सूट पहने नजर आने वालीं सुनैना फौजदार निजी जिंदगी में बेहद मॉडर्न हैं।

मुनमुन दत्ता (बबीता जी)

मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी स्क्रीन पर भी ग्लैमरस लुक में हैं और असल जिंदगी में भी उनका बोल्ड लुक देखने को मिलता है। इंस्टाग्राम पर साझा की गई मुनमुन दत्ता की तस्वीरें उन्हें देखकर कहा जा सकता है कि वह परफेक्ट फैशनिस्ता हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी।

अंबिका रंजनकर (कोमल हाथी)

शो में कोमल हाथी का किरदार अंबिका रंजनकर निभाती हैं। उनके अभिनय को बहुत पसंद किया जाता है। अंबिका अपने किरदार में बिल्कुल परफेक्ट लगती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर उनके मॉडर्न लुक की कई तस्वीरें हैं।

जेनिफर मिस्त्री (रोशन)

शो में मिसेज सोढ़ी उर्फ रोशन का किरदार अभिनेत्री जेनिफर मिस्त्री निभाती हैं। जेनिफर का ये ग्लैमरस अंदाज शो में तो देखने को नहीं मिलता लेकिन वे अपने इंस्टाग्राम पर ऐसी तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

सोनालिका जोशी (माधवी भिड़े)

तारक मेहता का उल्टा चश्मा  शो में माधवी भिड़े का किरदार अभिनेत्री सोनालिका जोशी निभा रही हैं। सीरियल में सोनालिका हमेशा साड़ी पहने हुए दिखती हैं। रियल लाइफ में वे काफी स्टाइलिश हैं।