उम्र में पति से बड़ी हैं ये आठ अभिनेत्रियां, एक के बीच तो है 12 साल का फासला!

0
509

दोस्तों सच्चा प्यार करने वाले न तो उम्र देखते हैं और न ही रंग-रूप। धर्म की दीवार हो या उम्र का फासला, प्यार इन सबसे बहुत ऊपर है। खासकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का प्यार कभी किसी बंधन में नहीं बंधता। आज हम आपको ऐसी ही आठ अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने अपने से उम्र में छोटे जीवनसाथी को चुना। आइए जानते है इन जोड़ियों के बारे में!

अमृता सिंह

80 और 90 के दशक में बॉलीवुड में धूम मचाने वाली अभिनेत्री अमृता सिंह ने सैफ अली खान से शादी की थी। दोनों की उम्र में करीब 12 साल का अंतर था। फिलहाल अब दोनों का तलाक हो चुका है। वहीं सैफ ने तलाक के बाद करीना कपूर को अपना जीवन साथी चुन लिया था।

प्रीति जिंटा

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा ने साल 1998 में फिल्म ‘दिल से’ के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। जल्द ही प्रीति ने फिल्म जगत में अपनी अलग पहचान बना ली। साल 2016 में प्रीति ने अपने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से शादी कर ली। जीन उम्र में प्रीति से 10 साल छोटे हैं।

प्रियंका चोपड़ा

पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा के चर्चे पूरी दुनिया में होते हैं। साल 2018 में उन्होंने अपने से उम्र में 10 साल छोटे निक जोनस के साथ सात फेरे लिए थे। हालांकि इस वजह से प्रियंका को काफी ट्रोल भी किया गया लेकिन उन्होंने कभी इस बात की परवाह नहीं की।

फराह खान

मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान का। 39 साल की उम्र में फराह ने फिल्म एडीटर शिरीष कुंद्र से शादी रचा ली थी। शादी से पहले दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया था। उम्र में फराह, शिरीष से आठ साल बड़ी हैं।

अधुना भंबानी

फिल्म अभिनेता फरहान अख्तर और उनकी पहली पत्नी अधुना भंबानी की उम्र में करीब छह साल का अंतर था। फिलहाल अब दोनों अलग हो चुके हैं। वहीं फरहान अख्तर शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं।

सोहा अली खान

अभिनेता सैफ अली खान की बहन और शर्मिला टैगोर की बेटी सोहा अली खान फिल्मों में अपना नाम नहीं कमा सकीं।  साल 2015 में उन्होंने अभिनेता कुणाल खेमू से शादी कर ली थी। शादी से पहले दोनों ने कई दिनों तक एक दूसरे को डेट भी किया था। कुणाल खेमू उम्र में सोहा से करीब पांच साल छोटे हैं।

बिपाशा बसु

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु हमेशा अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने साल 2001 में फिल्म अजनबी से बॉलीवुड में कदम रखा था। बिपाशा ने 30 अप्रैल 2016 को अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। आपको बता दें कि करण उम्र में बिपाशा से करीब तीन साल छोटे हैं।

 ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी कर ली थी। शादी से पहले अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज भी किया था। इस हाई प्रोफाइल शादी की चर्चा उस वक्त खूब रही थी। आपको बता दें कि ऐश्वर्या, अभिषेक से उम्र में दो साल बड़ी हैं।