बॉलीवुड की ये 8 एक्ट्रेस कोई 5वी तो कोई है 12वी पास , टॉप एक्ट्रेस पढाई में रही हमेशा जीरो!

0
373

दोस्तों बॉलीवुड एक्ट्रेस हर समय लाइम लाइट में रहती है और इन्हें देखकर हमे हमेशा यही लगता है कि ये बहुत पढ़ी लिखी होगी। इनकी कई बार फराटे दार इंग्लिश देखकर तो हम ये तक समझ बैठते है कि जरुर विदेशो में पढ़ी होगी। जबकि असलियत कुछ और ही है। ये बात तो आप जानते ही है कि बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस रही है और आज भी है जोकि बहुत कम उम्र में ही एक्ट्रेस बन गयी थी। ऐसी एक्ट्रेस है जिन्होंने कम उम्र में ही पढाई छोडकर मोडलिंग लाइन चुन ली थी। इन्होने आधे में पढाई छोड़ दी थी और इसके बाद इन्होने पर्सनलिटी डेवलपमेंट का कोर्स किया था जिसकी वजह से ये इतनी फास्ट इंग्लिश बोल पाती है। तो आइये जानते है कौन सी एक्ट्रेस कितनी पढ़ी लिखी है।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा जोकि बचपन में एक साधारण सी सांवले रंग की लडकी हुआ करती थी।जिसे देखकर हर कोई उनके रंग की वजह से चिढाया करता था आज पूरी दुनिया उनकी दीवानी बनी हुई है। प्रियंका 12वी क्लास तक पढ़ी है उसके बाद उन्होंने मॉडलिंग पर ध्यान देना शुरू कर दिया था और उन्होंने मिस इंडिया का ख़िताब भी हासिल किया था। प्रियंका ने बॉलीवुड में जबर्दस्त काम किया है और अब वे हॉलीवुड में भी काम कर रही है लेकिन प्रियंका को देखकर कोई कह सकता है वे 12 पास है।

दीपिका पादुकोण 

बॉलीवुड की खुबसूरत एक्ट्रेस दीपिका का आज हर कोई दीवाना है। दीपिका को देखकर कोई नही कहेगा कि वे 12वी पास है। दीपिका अपनी ग्रेजुएशन पूरी करना चाहती थी लेकिन उनका ध्यान मोडलिंग की तरफ ज्यादा जाने लगा था इसलिए उन्होंने भी अपनी आगे की पढाई छोड़ दी और करियर पर ध्यान देना शुरू कर दिया।

ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन जोकि आज पूरी दुनिया में विश्व सुन्दरी के नाम से प्रसिद्ध है उन्होंने भी अपनी पढाई आधे में छोड़ दी थी। ऐश्वर्या ने 12 वी पास की उसके बाद वे एक साल से कम समय के लिए कॉलेज गयी थी लेकिन अपनी मोडलिंग के चलते उन्हें आगे की पढाई छोडनी पड़ी थी। ऐश्वर्या को आज पूरी दुनिया में उनकी सुन्दरता की वजह से जाना जाता है।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट के बारे में हर कोई जानता है उन्होंने बहुत कम उम्र में ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। आलिया ने 12 वी पास करते ही फिल्मो में काम करना शुरू कर दिया था। आलिया को बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक है। आलिया ने कुछ ही सालो में काफी सारी हिट फिल्मो में काम किया है और अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

सोनम कपूर

सोनम कपूर जिन्हें आज हर कोई फैशन आईकोन कहता है उन्होंने भी 12 वी तक ही पढाई की है। हालांकि सोनम ने ग्रेजुएशन में एडमिशन लिया था लेकिन वे कभी कॉलेज गयी ही नही उन्होंने मोडलिंग करना शुरू कर दिया था जिसके बाद वे सीधा बॉलीवुड फिल्मो में आ गयी थी। सोनम कपूर अनिल कपूर की बेटी है और उनका पढाई में कोई ध्यान नही होता था वे सारा दिन पापा की फिल्मे देखा करती थी।

करिश्मा कपूर

कपूर खानदान की पहली लडकी जिसने परिवार की परम्परा को तोडकर फिल्मो में काम किया था। करिश्मा ने सालो तक बॉलीवुड पर राज किया और एक से बढकर एक हिट फिल्मो में काम किया था। करिश्मा ने 5वी क्लास से ही पढाई छोड़ दी थी। उन्होंने 16 साल की उम्र में ही फिल्मो में काम करना शुरू कर दिया था। करिश्मा आज इतनी ज्यादा फराटेदार इंग्लिश बोलती है कि हर कोई हैरान रह जायेगा।

करीना कपूर

करिश्मा कपूर जब फिल्मो में काम करती थी तो करीना काफी छोटी हुआ करती थी लेकिन वे दीदी की फिल्मो को देखती थी। करीना लॉ करना चाहती थी लेकिन उनका ध्यान पढाई से हटकर मोडलिंग में चला गया था और वे भी फिल्मो में आ गयी थी। करीना ने सैफ अली खान से शादी की है और दोनों अपने 2 बेटो के साथ बहुत खुश है।

कंगना रनौत

कंगना हिमाचल की रहने वाली है और वह 10 वी क्लास से पढाई छोडकर मोडलिंग करने मुंबई चली आई थी। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर एक अच्छी खासी पहचान बनाई है। कंगना को बॉलीवुड की क्वीन भी कहा जाता है। कंगना ने काफी छोटी उम्र में ही अपनी पढाई छोड़ दी थी लेकिन आज उन्हें देखकर कोई कह पायेगा कि वे इतनी कम पढ़ी लिखी है।