फिटनेस के मामले में जवान अभिनेत्रियों को मात देती है 40 की उम्र पार कर चुकी ये अभिनेत्रियां!

0
612

दोस्तों बॉलीवुड में अभिनेत्रियों के लिए खूबसूरत और फिट दिखना बहुत जरुरी होता है। जिसके चलते ये अभिनेत्रियां अपनी फिटनेस का बहुत ज्यादा ख्याल रखती हैं और अपने फैंस के लिए फिटनेस गोल्स सेट करती हैं। इन अभिनेत्रियों को देखकर तो ऐसा लगता है कि जैसे उम्र इनके लिए थम सी गई है। ऐसे में आज आपको ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जो 40 पार कर चुकी है लेकिन फिटनेस के मामले में आज की अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती हैं, आईये जानते है इन अभिनेत्रियो के बारे में!

करीना कपूर खान

बॉलीवुड अभिनेत्री  करीना कपूर खान इन दिनों अपने प्रैग्नेंसी पीरियड को एन्ज्वॉय कर रही हैं। लेकिन करीना भी 40 साल की हो चुकी हैं पर उनकी फिटनेस के आगे सब फेल हैं। करीना कपूर प्रेग्नेंसी के समय में भी अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रख रही हैं।

सुष्मिता सेन


बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री सुष्मिता सेन भी फिटनेस में काफी आगे रहती हैं। सुष्मिता अक्सर जिम में वर्कआउट करती हुई नजर आती हैं। सुष्मिता सेन की उम्र 45 वर्ष हो चुकी है। लेकिन वो अपनी फिटनेस की वजह से कभी भी 45 साल की नहीं लगतीं।

शिल्पा शेट्टी


अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को तो उनके परफेक्ट फिगर और फिटनेस लिए ही जाना जाता है। शिल्पा शेट्टी के लुक्स में पहले और अब की अपेक्षा काफी बदलाव आ गया है। 44 वर्षीय शिल्पा अपनी खूबसूरती के साथ-साथ फिटनेस से भी आज की अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं।

मलाइका अरोड़ा


छैंया-छैंया गर्ल मलाइका अपने स्टाइल और फैशन के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा मलाइका सबसे ज्यादा उनकी फिटनेस के लिए पहचाना जाता है। मलाइका योग कर खुद को फिट रखती हैं। जिससे उनकी उम्र भी आधी लगती है। उन्हें देख कोई नहीं कह सकता कि वो 47 साल की हो गई हैं।

माधुरी दीक्षित


बॉलीवुड की धक् धक् गर्ल माधुरी दीक्षित की खूबसूरती के आगे तो आजकल की अभिनेत्रियां भी फेल हैं। 53 साल की माधुरी आज की जवान अभिनेत्रियों की तरह खूबसूरत और फिट दिखती है। माधुरी दीक्षित डांस और एक्सरसाइज से खुद को फिट रखती हैं।