रेखा, रानी, माधुरी सहित ये 8 अभिनेत्रियां शादी करने से पहले रह चुके हैं सीरियस अफेयर!

0
375

दोस्तों बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्टार्स के अफेयर और ब्रेकअप के चर्चे आम बात हैं। रोज किसी न किसी के लिंक-अप और ब्रेकअप की खबरें सुनने को मिलती हैं लेकिन आज आपको 8 ऐसी जोड़ियों के बारे में बता रहे है जो शादी से पहले सीरियस अफेयर में रह चुके हैं लेकिन बाद में किसी और से शादी कर अपना जीवन बिता रहे है। आइए जानते है इनके बारे में!

रेखा

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा की पर्सनल लाइफ काफी उठा-पठक भरी रही हैं। रेखा का नाम अमिताभ बच्चन सहित कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा लेकिन उन्होंने दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी। दुर्भाग्यवश शादी के एक साल के भीतर ही मुकेश ने आत्महत्या कर ली थी। हालाँकि हैरानी वाली बात ये हैं कि रेखा आज भी अपने माथे में सिंदूर लगाती हैं।

श्रीदेवी

बॉलीवुड की पहली सुपरस्टार श्रीदेवी और मिथुन एक-दूसरे के प्यार में पागल थे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी भी रचा ली थी। हालाँकि मिथुन पहले से शादीशुदा थे उन्होंने एक्ट्रेस योगिता बाली से शादी की थी जबकि मिथुन से ब्रेकअप के बाद श्रीदेवी ने डायरेक्टर बोनी कपूर शादी की थी।

माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की धक-धक माधुरी दीक्षित और संजय दत्त का अफेयर किसी से छुपा नहीं हैं। साल 1993 में जब संजय दत्त को अवैध हथियार रखने के लिए गिरफ्तार किया गया था। जब से माधुरी ने संजू बाबा से दूरियां बना ली थी। जिसके बाद साल 1999 में उन्होंने अमेरिकन एनआरआई श्रीराम नेने से शादी की थी।

रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी का नाम बॉलीवुड के कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा हैं। आमिर खान और अभिषेक बच्चन के आलावा रानी का नाम सबसे अधिक गोविंदा के साथ जोड़ा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक बार गोविंदा देर रानी के होटल के कमरें से बाहर निकलते हुए स्पॉट हुए थे। गोविंदा से दूर होने के बार रानी ने आदित्य चोपड़ा से शादी की हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय और सलमान खान का अफेयर बॉलीवुड जगत का सबसे चर्चित अफेयर रहा हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ऐश्वर्या सलमान के गुस्से से काफी परेशान हो चुकी थी, जोकि उनके ब्रेकअप का कारण भी बना। सलमान से अलग होने के बाद एक्ट्रेस ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की थी।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह के चर्चे एक समय रोज सुनने को मिलते थे, हालाँकि शादी से पहले ही दोनों अलग हो गए थे। अनुष्का ने 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी की जबकि रणवीर ने 2018 में दीपिका पादुकोण से शादी रचाई थी।

अवंतिका मलिक खान

अवंतिका मलिक को बेहद कम लोग जानते होंगे। अवंतिका ने इमरान खान से शादी से पहले अभिनेता रणबीर कपूर को डेट किया था। जिसके बाद साल 2011 में अवन्तिका ने इमरान से शादी की थी।

करीना कपूर

करीना कपूर और शाहिद कपूर लम्बे तक रिलेशनशिप में रहे हैं। ये भी कहा जाता हैं कि दोनों स्टार लिव-इन में रहते हैं हालाँकि शादी से पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था। जिसके बाद करीना ने सैफ अली खान से शादी की जबकि शाहिद मीरा राजपूत को अपना हमसफर बनाया।