सलमान खान, अक्षय कुमार सोनक्षी सिन्हा सहित इन सितारों में हैं ये छिपे हुनर!

0
482

दोस्तों बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़ कर एक सितारे हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से लोगो के बीच अपनी एक अलग पहचान बना चुके है। लेकिन बॉलीवुड के ऐसे कई कलाकार हैं जिनमें अभिनय के अलावा कुछ और हुनर भी आते हैं। ऐसे में आज आपको कुछ सितारों के बारे में बताते हैं जिनके अन्य गुणों के बारे में कम ही लोगों को पता है। आईये जानते है इन सितारों के बारे में!

आमिर खान

बॉलीवुड फिल्म जगत के टॉप अभिनेताओ में से एक अभिनेता आमिर खान का अभिनय तो है ही लाजवाब, साथ ही वो एक बहुत अच्छे शतरंज के खिलाड़ी हैं। आमिर कई बार सेट पर ही शतरंज खेलने लग जाते हैं। यही नहीं उन्होंने तो शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद के साथ भी मुकाबला किया है।

सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान फिल्म जगत के पॉपुलर अभिनेता है, इसके अलावा सलमान खान एक अच्छे पेंटर भी हैं, सलमान कई बार अपनी पेटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर डालते रहते हैं। जब भी उन्हें फिल्मों से वक्त मिलता है वो पेंटिंग में जुट जाते हैं।

अक्षय कुमार

अपने अभिनय से लोगो को अपना दीवाना बनाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार तो हुनर का भंडार हैं। अक्षय एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ ही अच्छे कूक भी हैं। बता दे की फिल्मों में आने से पहले अक्षय थाईलैंड में एक होटल में काम करते थे। उन्होंने खाना बनाना वहीं से सीखा।

यामी गौतम

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक अभिनेत्री यामी गौतम का अभिनय लोगो को दीवाना बना चूका हैं यामीअभिनेत्री होने के साथ ही वो इंटीरियर डेकोरेटर भी हैं। ऐसे में यामी को अपने घर के डिजाइन के लिए किसी दूसरे इंटीरियर डेकोरेटर की जरूरत नहीं पड़ी। उन्होंने अपना घर खुद ही डिजाइन किया है।

सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता शत्रुघन सिन्हा की बेटी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को भी पेटिंग बनाने का बहुत शौक है। लॉकडाउन में जब सोनाक्षी खाली थीं तो उन्होंने कई पेटिंग्स बनाईं। उन्होंने अपनी पेटिंग्स की ऑनलाइन सेल भी की।