ये है दुनिया का सबसे गंदा इंसान, 65 साल से नहीं नहाया ये आदमी, खाता है मरे हुए जीवो का मांस!

0
379

दोस्तों सभी लोगो को अपनी एक दिनचर्या होती है, जिसमे वे नहाते है और अपने रोज़ के कार्य करते है, दुनिया का एक ऐसा शख्स जिसने 65 साल से नहाया नहीं है। पानी की बूंद से उसे डर लगता है। उसे लगता है कि अगर उसने नहाया तो वह बीमार पड़ जाएगा। गंदगी ही उसे स्वास्थ्य रखे हुए है। साफ़-सुथरी चीजों से उसे नफरत है। गंदगी को अपने जीवन से जोड़ लिया है। इरान के 85 वर्षीय अमोऊ हाजी दुनिया के सबसे गंदे इंसान है।

अमोऊ का कहना है कि उसने 65 साल से अपने शरीर पर पानी की एक बूंद तक नहीं डाली। उसे पानी से डर लगता है। अगर वह नहाएगा तो बीमार पड़ जाएगा। अमोऊ ने कहा कि ये गंदगी ही उनको 83 की उम्र में भी स्वास्थ्य और हष्ट पुष्ट रखती है। उसके मुताबिक वो गंदगी की ही वजह से इतनी लंबी उम्र जी रहा है। अनोखे रिकॉर्ड वाले अमोऊ का खाना भी काफी अजीब और गंदा है।

अमोऊ को मरे जानवरों का सड़ा मांस खाना पसंद है। उसे नोनवेज ज्यादा पसंद है। गंदे सड़े घरेलु साग-सब्जी के कचड़े भी पसंद है। अमोऊ को घर का बना स्वादिष्ट भोजन बिल्कुल भी पसंद नहीं है। इनका अपना कोई घर नहीं है। वो अपने गांव से दूर जमीन में बने गड्ढों में रहते हैं। हालांकि गांव वालों ने अमोऊ के लिए एक छोटी झोपड़ी बनाई है लेकिन वो उसमें नहीं रहता है। अमोऊ को मिट्टी रहना सुखद लगता है। अमोऊ को किसी भी तरह की गंदगी से कोई इन्फेक्शन नहीं होता है। उसे सिगरेट पीने का भी शौक है। अमोऊ का कहना है कि दुनिया की सभी सुख सुविधाएं त्याग कर इस तरह के जीवन में खुश हैं।