टीवी इंडस्ट्री की इन ननद-भाभी के बीच है बहनो जैसा प्यार, एक दूसरे का रखती है बेहद ख्याल!

0
372

दोस्तों कई टीवी शो में अक्सर भाभी ननद की जोड़ी देखने को मिलती है भाभी और ननद के बीच बातें कम बनती है। लेकिन आज आपको कुछ ऐसी ननद-भाभी की जोड़ियों से मिलाने जा रहे हैं जो के के दुसरे के काफी क्लोज़ हैं और इनके बीच बहनों जैसा प्यार देखने को मिलता है। आइए जानते है इनके बारे में!

दीपिका कक्कड़ और सबा इब्राहिम

टीवी की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ नें अपने ही को एक्टर शोएब इब्राहीम संग शादी रचाई है। आज इन्हें टीवी इंडस्ट्री के लवली कपल्स में शामिल किया जाता है पर हम आपको बता दें के दीपिका एक अच्छी पत्नी होने के साथ साथ एक कूल भाभी भी हैं। शोएब की बहन सबा इब्राहीम नें खुद ऐसी बातें बताई है के दीपिका कितनी ओपन माइंडेड हैं और कई मामलों में उनका साथ भी देती हैं।

अनिता हस्सनंदनी और वृशिका मेहता

रोहित रेड्डी और अनीता हसनंदानी आज टीवी के एक बेहद ही फेमस और प्यार कपल माने जाते हैं। वैसे तो रोहित रेड्डी की कोई असली बहन नही है पर वृशिका मेहता को रोफित हमेशा ही अपनी बहन की तरह मानते हैं और वृशिका भी हर साल रोहित को राखी बांधती हैं। बता दें के रोहित की इस बहन के साथ अनीता काफी अच्छी बोन्डिंग शेयर करती हैं।

किश्वर मर्चेंट और श्रुति राय

‘एक हसीना थी’और ‘इतना न करो मुझसे प्यार’ जैसे मशहूर टीवी सेरिअल्स में नजर आ चुकी जानी मानी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट नें एक्टर सुयश राय को अपना हमसफर चुना था। वहीँ सुयश की एक बहन भी हैं जिनका नाम श्रुति राय है। बता दें के किश्वर के साथ श्रुति के सम्बन्ध काफी अच्छे हैं और दोनों अक्सर ही एक दुसरे के साथ शौपिंग और पार्लर जाते नजर आते हैं।

दृष्टि धामी और सुहासी धामी

टीवी की बहुचर्चित और खूबसूरत एक्ट्रेस दृष्टि धामी के पति जैशील धामी की एक बहन भी है जिनका नाम सुहासी धामी है। पर सुहासी और दृष्टि के बीच का रिश्ता कभी भी ननद भाभी का नही लगता है। अक्सर ही एक दुसरे के साथ ये दोनों बहनों की तरह खड़ी नजर आती हैं। और इतना ही नही एक दुसरे कम्पनी को भी ये खूब एन्जॉय करती हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और रिया दहिया

स्टार प्लस के जाने माने सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ से फेमस हुई टीवी की बहुचर्चित अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी नें विवेक दहिया को अपना लाइफ पार्टनर चुना है जिनकी एक बहन भी है। विवेक की बहन का नाम रिया है जो के दिव्यंका की ननद भी लगती है पर अक्सर ही पार्टीज या इवेंट्स में या शौपिंग करते ये दोनों नजर आ जाती हैं। और हर जगह इनके बीच एक अच्छी बोन्डिंग देखने को मिलती है।

कश्मीरा शाह और आरती सिंह

मशहूर टीवी एंकर कृष्ण अभिषेक नें बेहद ही खूबसूरत और मशहूर टीवी एक्ट्रेस कश्मीर शाह को अपनी पत्नी के रूप में चुना है। असल जिंदगी में कृष्ण अभिषेक की एक बहन भी हैं जिनका नाम आरती सिंह है। कृष्ण की बहन और पत्नी के बीच एक ननद भाभी से अधिक अच्छे दोस्तों जैसी बोन्डिंग देखने को मिलती है जो के एक दफा ‘बिग बॉस 13’ में देखने को मिली थी।

सरगुन मेहता और चारू

टीवी के साथ साथ फिल्मों में भी काम कर चुकी एक्ट्रेस सरगुन मेहता के भाई पुलकित मेहता नें चारू संग शादी की है।ऐसे सरगुन चारु की ननद लगती हैं पर फिर भी अक्सर इन्हें साथ में शौपिंग और पार्लर जाते साथ देखा जाता है जो के इनकी अच्छी बोन्डिंग को दिखाता है।