टीवी जगत के जाने माने अभिनेता अनुपम शयाम का हुआ नि’धन, किडनी की बीमारी से थे झुंझ रहे!

0
301

दोस्तों छोटे पर्दे का सबसे फेमस शो ‘प्रतिज्ञा’ में सबसे जमदार किरदार निभाने वाले ‘ठाकुर सज्जन सिंह’ का बीती रात नि’धन हो गयाउनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। वे मशहूर टीवी सीरियल ‘प्रतिज्ञा’ में ठाकुर सज्जन सिंह के किरदार ले लोकप्रिय हुए थे। अनुपम श्याम ओझा पिछले साल से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे।

 मुंबई के गोरेगांव में स्थित लाइफ लाइन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। मन की आवाज प्रतिज्ञा सीरियल में ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार निभाकर वे घर-घर में पहचाने जाने लगे थे। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर उनके नि’धन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है। दिग्गज अभिनेता अनुपम श्याम का मल्टिपल ऑर्गन फेलियर की वजह से नि’धन हो गया है।

अशोक पंडित ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘बहुत दुख हुआ ये जानकर कि दिग्गज एक्टर अनुपम श्याम का मल्टीपल ऑर्गन फेलियर होने से नि’धन हो गया है। ये फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नुकसान है। ॐ शांति!, पिछले साल ही अनुपम श्याम को बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके बाद उनके भाई ने खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए लोगों से मदद की अपील की थी। इलाज के बाद उनकी हालत कुछ स्थिर हो गई थी। इसके बाद वे काम पर लौट गए थे। उन्हें हफ्ते में 3 बार डायलिसिस के लिए जाना पड़ता था।


बता दे की अनुपम श्याम का जन्म 20 सितंबर 1957 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुआ था। उनकी स्कूली पढ़ाई प्रतापगढ़ में ही हुई थी। लखनऊ के भारतेन्दु नाट्य अकादमी से उन्होंने थिएटर की पढ़ाई की। इसके बाद दिल्ली के श्रीराम सेंटर रंगमंडल में काम किया। इसके बाद वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रॉमा से जुड़ गए।