अमिताभ और विनोद खन्ना के बीच दुश्मनो की तरह था रिश्ता, इस बात को लेकर चलती थी दोनों में टक्कर!

0
373

दोस्तों बॉलीवुड के महानायक कहलाने वाले अमिताभ बच्चन और मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना अपने दौर के टॉप अभिनेताओं में से एक थे। उस समय मे विनोद खन्ना और अमिताभ बच्चन की एक साथ कई फिल्में आई थीं। दर्शकों ने इन दोनों अभिनेताओं की जोड़ी को खूब पसंद किया था। इन दोनों अभिनेताओं की जोड़ो फिल्मी पर्दे पर बहुत फेमस थी। लेकिन असल जीवन में ऐसी खबरें थी की अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना में एक दूसरे के लिए असुरक्षा की भावना थी और दुश्मनी जैसे संबंध थे।

इन दोनों ही अभिनेताओं में हमेशा ही इस बात को लेकर विवाद चलता रहता था कि इन दोनों में बेहतर कौन है। अभिनेता विनोद खन्ना ने जिन फिल्मों में अमिताभ बच्चन के साथ काम किया है वे सभी फिल्में सुपर हिट रहीं। जिन फिल्मों में यह दोनों अभिनेता एक साथ नज़र आये वे आज भी यादगार फिल्में हैं। साल 1976 में इन दोनों की साथ में फ़िल्म ” हेरा फेरी” आई,उसके बाद साल 1977 में “खून पसीना” आई। साल 1977 में ही फ़िल्म “अमर अखबार एंथनी” और ” परवरिश” रिलीज हुई। साल 1978 में इन दोनों की फ़िल्म ” मुक़द्दर का सिकंदर” रिलीज हुई थी।

आपको बता दें कि इस सभी फिल्मों में विनोद खन्ना ने अमिताभ बच्चन को बराबर की टक्कर दी थी। इन दोनों अभिनेताओं का अभिनय बहुत प्रभावी रहा था और दर्शकों ने दोनो को ही बहुत पसंद किया था। खबरों की माने तो विनोद खन्ना भी अमिताभ बच्चन के बराबर का मुकाम हासिल कर सकते थे। लेकिन विनोद खन्ना ने अपना रुख अध्यात्म की ओर मोड़ लिया। और विनोद फिल्में छोड़ कर अमेरिका चले गए।

 

आपको बता दें कि विनोद खन्ना को सबसे पहले स्पॉट करने वाले व्यक्ति थे सुनील दत्त। विनोद खन्ना की पहली फ़िल्म साल 1968 में आई थी, यह फ़िल्म सुनील दत्त साहब की ही थी। विनोद खन्ना ने जिस फ़िल्म से डेब्यू किया था उसका नाम,” मन का मीत” था। इसी फिल्म से इन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। बता दे की विनोद खन्ना अब हमारे बीच नहीं रहे वे कैंसर जैसी बीमारी से लड़ते हुए इस दुनिया को अलविदा कह गए।