अभिषेक बच्चन ने कभी नहीं किया पत्नी ऐश्वर्या राय को ऑनस्क्रीन किश, खुद अभिनेता ने किया खुलासा!

0
298

दोस्तों बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने 20 अप्रैल, 2021 को अपनी शादी के 14 साल पूरे होने का जश्न मनाया। साल 2007 में दोनों ने बड़ी धूम-धाम से शादी की थी। अपनी शादी के बाद, ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने लीजेंड, ओपरा विनफ्रे के टॉक शो में अपनी पहली टेलीविजन उपस्थिति दर्ज की थी। ओपरा विनफ्रे ने उस बातचीत के दौरान ऐश्वर्या से पूछा, कि ‘क्या वजह है जो उन्होंने कभी स्क्रीन पर अपने पति अभिषेक बच्चन को किस नहीं किया?’ इस सवाल पर ऐश्वर्या से पहले अभिषेक के दिलकश जवाब ने सभी का दिल जीत लिया था।

सवाल सुनते ही ऐश्वर्या-अभिषेक की तरफ देखते हुए कहती हैं, ‘जाओ बेबी’ और अभिषेक ने उनके गाल पर एक किस कर दी। सवाल का जवाब देते हुए अभिषेक ने कहा, ‘यहां पर बहुत कुछ खुले तौर पर वेस्टर्न देशों की तरह नहीं होता है। यह स्वीकार किए जाने की बात नहीं है, इसकी जरूरत ही नहीं है। मुझे नहीं लगता कि इंडियन ऑडियंस को लगता है कि इसकी जरूरत है। रखने के लिए अगर हम एक सीन बना ले, उदाहरण के लिए, लड़का एक लड़की से मिलता है, वे प्यार करने लगते हैं, वो किस कर करके एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं। भारत में, हम एक सॉन्ग में ही इज़हार कर देते हैं। क्या ये ज्यादा दिलचस्प नहीं है? आपके पास एक सीरियस पल है और फिर अचानक स्नैप कट, आप पहाड़ों में हैं और आप गा रहे हैं और डांस कर रहे हैं’।

पिछले साल, अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू के दौरान शेयर किया कि, कैसे उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन की वजह से लॉकडाउन के वक्त उनकी सक्सेस को देखने की परिभाषा बदल गई। उन्होंने कहा था, ‘लॉकडाउन ने सभी को सिखाया। हम चीजों का पीछा करने में इतने बिज़ी हैं कि हम भूल जाते हैं कि सच में क्या जरूरी है। कुछ लोग पूछते हैं, अरे आपने लॉकडाउन के दौरान क्या किया? आपने क्या सीखा? कुछ लोगों ने खाना बनाना सीख लिया है, किसी ने नया शौक, भाषा, नया कौशल सेट कर लिया है। मैं बहुत बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं इस बारे में अपनी पत्नी से बात कर रहा था’।

अभिषेक ने यह भी खुलासा किया था कि कैसे ऐश्वर्या ने उन्हें अपनी लाइफ में फोकस करने में मदद की थी क्योंकि उन्होंने उन्हें सिखाया था कि लॉकडाउन के दौरान सबसे कीमती चीज अपने परिवार के साथ रहना है। अभिषेक ने कहा था, ‘जैसा कि सभी पत्नियां करती हैं, वे आपका  ध्यान रखती हैं, वे आपको वापस पटरी पर लाती हैं। ऐश्वर्या ने कहा,’अपनी लाइफ में पहली बार आपको पूरा साल अपने परिवार के साथ बिताने का मौका मिला और आपका परिवार आज सुरक्षित और स्वस्थ है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप हवेली में रहते हैं या झोपड़ी में रह रहे हैं। आप अगर अपने परिवार और चाहने वालों के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं, इससे बढ़कर और क्या मायने रखता है?’