टीवी एक्टर शाहीर शेख ने गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से की सगाई, फोटो शेयर कर दिखी अपने दिल की बात!

0
528

दोस्तों टीवी जगत के चर्चित शो ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ फेम ऐक्टर शाहीर शेख ने आखिरकार गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से सगाई कर ली है। शाहीर शेख ने कुछ दिन पहले ही रुचिका की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर रिलेशनशिप ऑफिशल किया था और अब उन्होंने बड़े ही स्पेशल अंदाज में सगाई की खबर फैन्स के साथ शेयर की है।

शाहीर शेख ने इंस्टाग्राम पर गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह रुचिका का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। रुचिका ने इंगेजमेंट रिंग पहनी हुई है। तस्वीर के साथ शाहीर शेख ने लिखा, ‘#TuHasdiRave अपनी बाकी जिंदगी के लिए मैं बहुत ही एक्साइटेड हूं। #ikigai’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shaheer Sheikh (@shaheernsheikh)

वहीं कुछ टाइम से शाहीर शेख और रुचिका की शादी की खबरें भी चल रही थीं। कहा जा रहा था कि दोनों इस साल शादी कर सकते हैं। अब शादी कब होगी यह तो पता नहीं, लेकिन फिलहाल दोनों ने सगाई कर ली है और इससे उनके फैन्स बेहद खुश हैं। रुचिका एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स लिमिटेड में क्रिएटिव प्रोड्यूसर और वाइस प्रेसिडेंट भी हैं। कुछ दिन पहले शाहीर शेख ने उनकी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर लिखा था-माय गर्ल।’